LPG Cylinder Price 2026: भारत में 911 रुपये का एक LPG सिलेंडर, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश में क्या है कीमत?

LPG Cylinder Price 2026: भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में इसके क्या दाम हैं? इस खबर में जानें पड़ोसी देशों में रसोई गैस की स्थिति.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

LPG Cylinder Price 2026: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के चलते भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर पहुंच गई है. पिछले कुछ दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से देश में 60 रुपये का इजाफा देखा गया है. हालांकि, उज्ज्वला योजना का फायदा उठा रहे लोगों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद ये कीमत कम है. ये तो भारत की स्थिति हो गई. पड़ोसी मुल्क जैसे पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश की बात करें तो यहां के हालात और खराब हैं. 

पाकिस्तान

पाकिस्तान में स्थिति काफी चिंताजनक है. वहां घरेलू गैस सिलेंडर का वजन भारत के 14.2 किलो के मुकाबले 11.8 किलोग्राम होता है. ऑयल एंड गैस रेगुलेशन ऑफ पाकिस्तान (OGRA), ने मार्च 2026 के लिए इसकी कीमत 2,664.88 पाकिस्तानी रुपये तय की है.. अगर भारतीय मुद्रा में तुलना करें, तो 11.8 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 894 होती है.

LPG Cylinder Price 2026

नेपाल

नेपाल अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह से भारत पर निर्भर है. मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के चलते नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन (NOC) ने कीमतों में भारी इजाफा किया है. नेपाल में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 2,126 नेपाली रुपये हो गई है. भारतीय रुपया में इसकी वेल्यू 1,330 रुपये होती है.

बांग्लादेश

बांग्लादेश में एलपीजी की कीमतें दो तरह की होती हैं. वहां 12 किलोग्राम के निजी एलपीजी सिलेंडर की कीमत मार्च 2026 में 1,341 टका फिक्स की गई है, जो भारतीय रुपये में 1,050 रुपये बैठती है. वहीं, सरकारी कंपनियों का दिए जाने वाले 12.5 किलो के सिलेंडर की कीमत 776.93 टका है, भारत के रुपये में बदलने पर ये 594 रुपये है.  हालांकि,  सरकारी सिलेंडर की पहुंच आम लोगों के बीच ज्यादा नहीं है, इसलिए ज्यादातर आबादी को 1,300 टका से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं.

Advertisement

इस पूरी तुलना से पता चलता है कि वजन और परचेसिंग पावर के हिसाब से भारत में रसोई गैस अब भी पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी हद तक सस्ती है. पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश जहां विदेशी मुद्रा भंडार और आयात की समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहां गैस की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं.

PNG Boom: इंक्‍वायरी 300% बढी, 45,000 नए कनेक्‍शन का प्‍लान! LPG की किल्लत में PNG की ओर दौड़े कंज्‍यूमर्स,  IGL-GAIL ने बताया रोडमैप 

Advertisement

ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz Crisis में Iran का दांव! US Ally Japan को राहत देकर क्या खेल पलटा | Middle East War