Big Tax Reliefs: बजट में टैक्सपेयर्स के लिए क्या-क्या बदला? बस 5 मिनट दीजिए, 15 प्वाइंट में समझ लीजिए

New Income Tax Changes Explained: सरकार नया इनकम टैक्स कानून अप्रैल 2026 से लागू करने जा रही है, जिससे आप बिना किसी की मदद के अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे. टैक्‍सपेयर्स को अधिकारी परेशान भी नहीं करेंगे. जेल जैसी सजा लगभग खत्‍म कर दी गई है. और भी काफी राहतें दी गई हैं. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Big Tax Reliefs for Taxpayers: टैक्‍सपेयर्स को मिली बड़ी राहतें

देश का बजट पेश हो चुका है. टैक्‍सपेयर्स के लिए इनकम टैक्‍स स्‍लैब (Income Tax Slab) में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कम से कम 15-17 ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका आपसे सीधा संबंध है. बजट पर आपने लंबी-लंबी वीडियो देख ली होगी, कई छोटी-बड़ी खबरें पढ़ ली होगी, लेकिन अभी भी किसी न किसी उलझन में होंगे. हम यहां आपको एकदम आसान भाषा में कट-टू-कट समझाने जा रहे हैं कि बजट में टैक्‍सपेयर्स के लिए क्‍या-क्‍या बदला है. आप सुबह-सुबह चाय की चुस्‍की लेते हुए समझ जाएंगे कि सरकार ने टैक्‍स के मोर्चे पर आपको क्‍या-क्‍या राहतें (Tax Reliefs) दी हैं और कहां थोड़ी मुश्किलें खड़ी की हैं. 

फैज अहमद फैज की एक गजल है... मुझसे पहली-सी मुहब्‍बत मेरे महबूब न मांग. इसमें एक शेर है कि 'और भी गम हैं जमाने में मोहब्‍बत के सिवा, राहतें और भी हैं, वस्‍ल की राहत के सिवा'. तो बजट के संदर्भ में टैक्‍सपेयर्स के लिए ये कुछ ऐसे हो सकता है कि और भी गम हैं जमाने में इनकम टैक्‍स के सिवा, राहतें और भी हैं टैक्‍स स्‍लैब की राहत के सिवा. 

...तो फिर चलिए शुरू करते हैं

1. नया इनकम टैक्स कानून

  • पुराना 60 साल पुराना कानून बदल गया, नया आसान भाषा वाला कानून अप्रैल 2026 से चलेगा.
  • फॉर्म और नियम इतने सरल बनाए गए हैं कि आदमी बिना वकील या सीए की मदद के भर सकेगा.
  • टैक्स की उलझन कम होगी, लफड़े कम होंगे- चाय पीते हुए भर पाएंगे. 

2. विदेशी टूर पर TCS कम

  • विदेश घूमने के टूर पैकेज पर पहले 5-20% TCS कटता था, अब सिर्फ 2%.
  • ₹10 लाख से ज्यादा पर भी फिक्स 2%, जेब में ज्यादा पैसे बचेंगे.
  • ट्रैवल एजेंट से बुकिंग पर कम कटेगा, घूमने का मजा दोगुना!

​3. पढ़ाई-इलाज पर TCS राहत

  • विदेश पढ़ाई या इलाज के पैसे भेजने पर TCS 5% से घटकर 2%.
  • बच्चे को विदेश भेजने वाले मां-बाप को कम बोझ, हाथ में ज्यादा कैश मिलेगा.
  • LRS स्कीम आसान, डॉलर भेजो तो कम टैक्स कटेगा

4. मजदूर भेजने पर TDS

  • कंपनी अगर मजदूर या स्टाफ किसी को दे तो TDS 1% या 2% ही लगेगा.
  • छोटे व्यापारी आसानी से सर्टिफिकेट लेंगे, बिना अफसर के चक्कर.
  • कॉन्ट्रैक्टर को फायदा, पेमेंट पर कम कटौती.

5. ITR गलती सुधारने का समय

  • ITR में चूक हुई तो 31 दिसंबर तक ही नहीं, 31 मार्च तक ठीक करो.
  • थोड़ा सा फीस दो, बिना पेनल्टी के अपडेट.
  • गलती हो गई तो चिंता मत, 3 महीने एक्स्ट्रा समय!

6. विदेश में धन का खुलासा- तनाव नहीं 

  • स्टूडेंट, NRI, जवान अगर विदेश में थोड़ा पैसा या सामान है तो बताओ.
  • 6 महीने में एक बार खुलासा, बिना डर के बता दो.
  • चोर-छिपाने की जरूरत नही, सरकार ने माफी का रास्ता खोला.

7. जांच-पेनल्टी एक साथ

  • टैक्स चेकिंग और जुर्माना अलग-अलग नहीं, एक ही ऑर्डर आएगा.
  • अपील से पहले सिर्फ 10% टैक्स दो (पहले 20%).
  • झंझट कम, एक ही फैसला- टेंशन फ्री!

8. जांच बाद भी ITR अपडेट

  • चेकिंग चल रही हो तो भी ITR नया भर सकते हो.
  • सिर्फ 10% एक्स्ट्रा टैक्स दो, पुरानी गलती सुधार लो.
  • अफसर की नजर पड़ी तो घबराओ मत, सुधार का मौका.

9. गलत बताने पर माफी

  • टैक्स कम बताना हो तो पूरा टैक्स +100% अतिरिक्त दो.
  • पेनल्टी-केस से बच जाओगे, जेल का डर खत्म.
  • ईमानदारी दिखाओ तो सब माफ!

10. शेयर ट्रेडिंग पर STT बढ़ा

  • फ्यूचर्स खरीद-बिक्री पर 0.02% से 0.05% STT.
  • ऑप्शन पर भी 0.15% हो गया.
  • ट्रेडर भाइयों को महंगा पड़ेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में फायदा.

11. शेयर बायबैक पर नया नियम

  • कंपनी शेयर वापस खरीदे तो प्रमोटर पर 22-30% टैक्स.
  • छोटे शेयरधारक को कैपिटल गेन टैक्स.
  • ईमानदार तरीका, छोटे निवेशक सुरक्षित.

12. पर्सनल सामान: आयात सस्ता

  • पर्सनल सामान पर ड्यूटी 20% से 10%.
  • कैंसर दवाएं फ्री, रेयर बीमारी पर छूट.
  • विदेश से सामान लाने वाले खुश.

13. कस्टम्स प्रोसेस आसान

  • AEO को 30 दिन ड्यूटी टालो.
  • एडवांस रूलिंग 5 साल वैलिड.
  • व्यापारी को कम चक्कर, तेज क्लीयरेंस.
  • फायदे अभी और भी हैं 

14. कोऑपरेटिव्स को फायदा

  • दूध-फल बेचने वाले कोऑपरेटिव को चारा-कपास पर भी टैक्स छूट.
  • डिविडेंड सदस्यों को बांटो तो डिडक्शन मिलेगा.
  • गांव के कोऑपरेटिव्‍स को सपोर्ट, कम टैक्स.

15. IT वाली कंपनियों को राहत

  • सॉफ्टवेयर सर्विस पर फिक्स 15.5% सेफ हार्बर.
  • ₹2000 करोड़ तक आसान, 5 साल बिना चेकिंग.
  • IT वाले खुश, एक्सपोर्ट आसान.

फायदे अभी और भी हैं 

विदेशी एक्सपर्ट को छूट

  • विदेश से आए स्पेशलिस्ट को 5 साल विदेशी कमाई पर नो टैक्स.
  • प्रिजम्प्टिव बिजनेस को MAT से फ्री.
  • ग्लोबल टैलेंट भारत आएगा.

आसान मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स (MAT)

  • नया रेजीम में पुराना MAT क्रेडिट 25% टैक्स तक सेट-ऑफ.
  • रेट 15% से 14%, नया क्रेडिट बंद.
  • कंपनी को फायदा, कम टैक्स.

ये भी पढ़ें: बजट 2026 और शर्मा जी की फैमिली: समझिए एक आम आदमी के परिवार को निर्मला ने क्या-क्या दिया?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | एक के बाद एक धमाके... ईरान को किसने दहला दिया? | Trump | Khamenei | Iran Vs US