Iran-Israel War Impact Global Stock Market: ईरान-इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया के बाजारों में खलबली मचा दी है. बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों के लिए किसी ब्लैक डे से कम नहीं रही. निवेशकों के बीच फैले डर की वजह से दक्षिण कोरिया से लेकर जापान और ताइवान तक के शेयर बाजार ताश के पत्तों की तरह ढह गए.
दक्षिण कोरिया KOSPI का हाल
सबसे गंभीर स्थिति दक्षिण कोरिया के बाजार KOSPI में देखने को मिली. मंगलवार को 7.2% की गिरावट के बाद, बुधवार सुबह तक यह सूचकांक 12.3% तक नीचे गिर गया. यह सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा सकती है. सियोल के बाजारों में सर्किट ब्रेकर लगने की नौबत आ गई है, क्योंकि निवेशक धड़ाधड़ अपनी होल्डिंग्स बेच रहे हैं.
Iran-Israel War Impact Global Stock Market
जापान और ताइवान भी सहमे
केवल कोरिया ही नहीं, बल्कि एशिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भी इस युद्ध का असर झेल रही हैं.
- जापान: टोक्यो का Nikkei 225 इंडेक्स 4.7% टूट गया. निवेशकों को डर है कि युद्ध लंबा खिंचने पर सप्लाई चेन और तेल की कीमतों पर बुरा असर पड़ेगा.
- ताइवान: चिप मैन्युफैक्चरिंग का हब कहे जाने वाले ताइवान का TAIEX भी 3.9% फिसल गया.
- हॉन्गकॉन्ग: चीन के आर्थिक संकेतों और युद्ध के डर के बीच Hang Seng इंडेक्स में 3.1% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
क्यों गिर रहा है बाजार?
- ईरान एक बड़ा तेल उत्पादक है. युद्ध के समय में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ सकती है.
- युद्ध कब तक चलेगा और इसमें कौन-कौन से देश शामिल होंगे, इसे लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों को जोखिम वाले एसेट्स से दूर कर दिया है.
- निवेशक अब शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन में निवेश कर रहे हैं.
iran israel war impact global stock market
भारतीय बाजार पर दिखा असर
एशियाई बाजारों में मचे इस उठा पटक का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है. तनाव कम नहीं होने से बुधवार, 4 मार्च को भारतीय निवेशकों ने भी अपने पोर्टफोलियो में शेयरों को जमकर बेचा. मार्केट ओपनिंग की बात करें तो सेंसेक्स 1,718.32 अंको की गिरावट के साथ 78.520 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी में 512 अंकों की कमी आई और यह 24,352 पर खुला.
Iran-Israel War Impact Global Stock Market
गैस शेयरों पर दिखा दबाव
कतर ने एलएनजी प्लांट बंद करने का ऐलान किया है. इसका असर भारतीय गैस शेयरों पर पड़ा क्योंकि भारत अपनी एलएनजी खपत का 50% आयात करता है, जिसमें से 60% कतर और यूएई से आता है. ओपनिंग की बात करें तो कई बड़ी कंपनियों के शेयर में बिकवाली देखी गई.
- ओएनजीसी (-0.27%)
- आईजीएल (-2.82)
- बीपीसीएल (-3.76)
- आईओसी (-3.83%)
- गेल (-5.21%)
क्या बोले एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक जियो पॉलिटिकल टेंशन कम नहीं होती, तब तक बाजारों में उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रह सकता है.. फिलहाल दुनिया भर की नजरें अब इजरायल के अगले कदम पर टिकी हैं.














