IOC Dividend 2026: LPG संकट के बीच Indian Oil दे रहा कमाई का मौका! हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये, क्या आपके पास है यह स्टॉक?

Indian Oil Corporation Dividend 2026 मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने भारत की रसोई का बजट और सप्लाई दोनों बिगाड़ दी है. इस गैस संकट के बीच देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने अपने निवेशकों को इंटरिम डिविडेंड देने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IOC Dividend 2026: कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि वह हर शेयर पर ₹2 का डिविडेंड देगी.
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण  LPG सप्लाई पर असर पड़ रहा है और भारत में भी इसका प्रभाव दिखने लगा है. देश में गैसे के सप्लाई का संकट बढ़ रहा है.दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के रेस्टोरेंट में गैस की किल्लत हो रही है. इसी बीच सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) अपने शेयरहोल्डर्स को गुड न्यूज दी है, कंपनी शेयरहोल्डर्स को इंटरिम डिविडेंड देने जा रही है.

हर शेयर पर मिलेगा ₹2 का डिविडेंड

IOC ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी प्रति इक्विटी शेयर ₹2 का इंटरिम डिविडेंड देगी.कंपनी के एक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है.इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास 1000 शेयर हैं, तो उसे ₹2000 का डिविडेंड मिलेगा.

रिकॉर्ड डेट क्या है?

कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 मार्च तय की है. यानी आज आखिरी मौका है. 12 तारीख से पहले जिन जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा यानी जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में IOC के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे.

डिविडेंड का पेमेंट कब होगा?

IOC के मुताबिक, एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को इंटरिम डिविडेंड का पेमेंट 5 अप्रैल या उससे पहले कर दिया जाएगा.डिविडेंड सीधे निवेशकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा.

Advertisement

FY26 में दूसरा इंटरिम डिविडेंड

यह वित्त वर्ष 2026 (FY26) में कंपनी का दूसरा इंटरिम डिविडेंड है.इससे पहले कंपनी ने दूसरी तिमाही (Q2) में निवेशकों को ₹5 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया था.

IOC के शेयर का परफॉर्मेंस

बीते दिन शेयर बाजार में IOC का स्टॉक ₹160.60 पर बंद हुआ, जो करीब 0.41% की बढ़त के साथ क्लोज हुआ.

Advertisement
  • पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में शेयर करीब 7% गिरा है.
  • 1 महीने में स्टॉक में 11% से ज्यादा गिरावट आई है.
  • 6 महीने में शेयर ने 12% रिटर्न दिया है.
  • वहीं 1 साल में स्टॉक 28% से ज्यादा चढ़ा है.

LPG संकट के बीच घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता

IOC के साथ-साथ Hindustan Petroleum (HPCL) और Bharat Petroleum (BPCL) ने एक बयान में कहा है कि मौजूदा मिडिल ईस्ट तनाव के कारण ग्लोबल फ्यूल सप्लाई प्रभावित हो रही है.ऐसे में कंपनियां LPG उत्पादन बढ़ाने और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने पर काम कर रही हैं.

तेल कंपनियों ने कहा है कि घरेलू कन्ज्यूमर के अलावा अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों को भी LPG सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी.

Featured Video Of The Day
Chandigarh BJP Office Grenade Attack Video: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर धमाके का वीडियो आया सामने