IndiGo CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद शेयरों ने भरी उड़ान,3% उछला स्टॉक, ब्रोकरेज ने दिया बंपर टारगेट

IndiGo Stock Price Today: आज यानी बुधवार इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 3% तक की तेजी देखी गई. सुबह करीब 10 बजे के आसपास शेयर 1.63% की बढ़त के साथ ₹4,452 पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IndiGo CEO Pieter Elbers resigns: पीटर एल्बर्स ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.

इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा है. कल एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स (IndiGo CEO Pieter Elbers) के अचानक इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया था, लेकिन शेयर बाजार ने इस खबर का स्वागत  किया है. आमतौर पर किसी बड़े अधिकारी के जाने से शेयर गिरते हैं, लेकिन इंडिगो के मामले में कहानी कुछ और ही है. आज इंडिगो का शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़ा गया. आखिर क्यों सीईओ के इस्तीफे के बाद भी इंडिगो के शेयरों में उड़ान देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं...

IndiGo CEO के इस्तीफे के बाद 3% तक चढ़ गए शेयर

आज यानी बुधवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 3% तक की तेजी देखी गई. सुबह करीब 10 बजे के आसपास शेयर 1.63% की बढ़त के साथ ₹4,452 पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले सेशन में भी शेयर करीब 3.4% चढ़कर बंद हुआ था. निवेशकों के इस भरोसे ने साफ कर दिया है कि उन्हें कंपनी के भविष्य पर पूरा यकीन है.

गिरावट का दौर खत्म,अब आसमान छूने को तैयार इंडिगो के शेयर

इंडिगो एयरलाइंस के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 को जो शेयर ₹5,901.50 पर था, वह दिसंबर में आए ऑपरेशनल संकट (IndiGo Crisis) के बाद 18.57% तक धड़ाम हो गया और 10 दिसंबर तक ₹4,805.50 के निचले स्तर पर आ गया. यह गिरावट यहीं नहीं रुकी. जनवरी से लेकर मार्च की शुरुआत तक शेयर पर लगातार दबाव बना रहा और 6 मार्च 2026 तक यह गिरकर ₹4,404.10 तक पहुंच गया. हालांकि, अब इंडिगो के लिए अच्छे दिन लौटते दिख रहे हैं. 9 मार्च को ₹4,236.70 का निचला स्तर छूने के बाद शेयर में शानदार रिकवरी शुरू हुई है. महज दो दिनों में इसमें 4% की बढ़त देखी गई है और 11 मार्च 2026 तक शेयर ₹4,406.00 पर पहुंचकर एक बार फिर उड़ान भरने को तैयार दिख रहा है.

ब्रोकरेज हाउस अभी भी 'बुलिश', ₹5,860 का टारगेट

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म HSBC और जेफरीज (Jefferies) ने इस इस्तीफे के बावजूद इंडिगो पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है. HSBC ने तो इस शेयर के लिए ₹5,860 का बड़ा टारगेट दिया है. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीटर एल्बर्स के जाने से कंपनी की रणनीतियों में कोई बदलाव नहीं आएगा. कंपनी का पूरा ध्यान पहले की तरह ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मुनाफे को बढ़ाने पर ही रहेगा.

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे की असली वजह क्या है?

पीटर एल्बर्स ने अपने इस्तीफे (Indigo CEO Resigns) के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. हालांकि, चर्चा है कि पिछले साल दिसंबर में ऑपरेशंस के दौरान हुई कुछ दिक्कतों का असर भी इस लीडरशिप बदलाव पर पड़ा हो सकता है. अच्छी बात यह है कि मार्केट इस बदलाव को एक पॉजिटिव ट्रांजिशन के रूप में देख रहा है, यही वजह है कि शेयरों में गिरावट की जगह खरीदारी बढ़ गई है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Air India Express Flight Hard Landing Video: लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया निकला, यात्री सुरक्षित