IndiGo और Adani एयरपोर्ट की बड़ी साझेदारी, ड्यूटी फ्री शॉपिंग पर यात्रियों को मिलेंगे BluChip रिवॉर्ड्स पॉइंट्स

IndiGo और Adani Airport की यह साझेदारी दिखाती है कि एयरलाइन और एयरपोर्ट कंपनियां अब डिजिटल ट्रैवल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दे रही हैं.इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, यात्रा और एयरपोर्ट सर्विस के बीच ज्यादा स्मूद और कनेक्टेड अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IndiGo- Adani Airport Partnership: इंडिगो लॉयल्टी प्रोग्राम IndiGo BluChips के मेंबर्स अदाणी मैनेज्ड एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री सामान खरीदकर पॉइंट्स कमा सकते हैं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडिगो-अदाणी एयरपोर्ट्स ने साझेदारी की है जिससे ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर IndiGo BluChips रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.
  • IndiGo BluChips मेंबर्स ड्यूटी-फ्री प्रोडक्ट्स प्री-बुक करके हर ₹100 पर 5 पॉइंट्स कमा सकते हैं
  • यह सुविधा मुंबई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, जयपुर, मंगलुरु और लखनऊ एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हवाई सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज  है. अगर आप इंडिगो (IndiGo) से सफर करते हैं और एयरपोर्ट पर शॉपिंग के शौकीन हैं, तो अब आपको बड़ा फायदा होने वाला है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो और सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट्स (AAHL) ने हाथ मिला लिया है. इस साझेदारी के तहत अब अदाणी एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करने पर आपको इंडिगो के ब्लूचिप (IndiGo BluChips) रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इस पार्टनरशिप की पूरी डिटेल और आप कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा...

Duty-Free शॉपिंग पर मिलेंगे बंपर रिवॉर्ड पॉइंट्स

इस नई साझेदारी के तहत, इंडिगो लॉयल्टी प्रोग्राम IndiGo BluChips के मेंबर्स अदाणी मैनेज्ड एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री सामान खरीदकर पॉइंट्स कमा सकते हैं. नियम बहुत सिंपल है.अगर आप अदाणी प्लेटफॉर्म के जरिए ड्यूटी-फ्री प्रोडक्ट्स प्री-बुक करते हैं, तो हर ₹100 के खर्च पर आपको 5 IndiGo BluChips  मिलेंगे. 

कैसे मिलेगा BluChips रिवॉर्ड?

डिजिटल इंडिया के दौर में इस सर्विस को काफी आसान बनाया गया है.यात्रियों को इस सुविधा का फायदा लेने के लिए एक खास पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा. वहां वे अपना IndiGo BluChip membership ID लिंक कर सकते हैं.

  • यात्री अदाणी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स देख सकते हैं, उन्हें रिजर्व कर सकते हैं.
  • पेमेंट भी ऑनलाइन ही किया जा सकता है.
  • एयरपोर्ट पहुंचने पर आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी, बस अपना सामान कलेक्ट करें और सफर पर निकल जाएं.
  • खरीदारी पूरी होने के बाद 24 से 48 घंटों के भीतर आपके ब्लूचिप पॉइंट्स अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे.


किन एयरपोर्ट पर मिलोगी यह सुविधा?

फिलहाल यह ड्यूटी-फ्री प्रोग्राम मुंबई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, जयपुर, मंगलुरु और लखनऊ के एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध है. कंपनी का प्लान है कि जल्द ही इसे गुवाहाटी एयरपोर्ट और हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर भी लागू किया जाएगा. बता दें कि नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से ही अपना काम शुरू किया है.

Advertisement

IndiGo और अदाणी एयरपोर्ट की साझेदारी से करोड़ों यात्रियों को फायदा

इंडिगो इस समय भारत की सबसे पसंदीदा एयरलाइन है, जो रोजाना 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाती है. साल 2025 में ही इंडिगो ने 12.4 करोड़ पैसेंजर्स को मंजिल तक पहुंचाया है. वहीं, अदाणी एयरपोर्ट्स देश का सबसे बड़ा प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है जो 8 प्रमुख एयरपोर्ट्स को मैनेज करता है. इन दोनों के साथ आने से करोड़ों यात्रियों को सीधा फायदा होगा.

इंडिगो के चीफ डिजिटल और इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने कहा कि इस पार्टनरशिप से हम अपने ग्राहकों को फ्लाइट टिकट के अलावा भी कई बेहतरीन रिवॉर्ड्स देना चाहते हैं. उनके मुताबिक कंपनी अपने लॉयल्टी प्रोग्राम को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि अदाणी ड्यूटी-फ्री के साथ यह पर्टनरशिप यात्रियों को फ्लाइट के अलावा भी रिवॉर्ड कमाने का मौका देती है. इंडिगो के बड़े नेटवर्क और अदाणी के प्रीमियम ड्यूटी-फ्री एक्सपीरिएंस को मिलाकर यात्रियों को ज्यादा सुविधा और ऑप्शन मिलेंगे.

एयरपोर्ट पर शॉपिंग एक्सपीरिएंस  डिजिटल और आसान बनाने पर जोर

अदाणी एयरपोर्ट्स के सीईओ (नॉन-एयरो) सुचित बंसल ने कहा कि हम एयरपोर्ट पर शॉपिंग के अनुभव को डिजिटल बनाकर यात्रियों के लिए और भी आसान और फायदेमंद बना रहे हैं. उनके मुताबिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए यात्री पहले से प्रोडक्ट खोज सकते हैं, उन्हें प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और एयरपोर्ट पर आसानी से कलेक्ट कर सकते हैं. इंडिगो के साथ यह साझेदारी ट्रैवल रिटेल अनुभव को और बेहतर बनाएगी. कंपनी एयरपोर्ट पर यात्रियों के शॉपिंग अनुभव को डिजिटल और आसान बनाने पर काम कर रही है.

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War