Market Closing Today: आईटी शेयरों में दिखी उठा पटक, शेयर मार्केट लाल निशान पर बंद, जानें एक्सपर्ट क्या बोले?

Stock Market Closing Today: 24 फरवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. IT शेयरों में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 974 अंक टूटकर 82,319 पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बुरे सपने से कम नहीं रहा. हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई. बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 974 अंक (1.17%) गिरकर 82,319 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 254 अंक फिसलकर 25,459.35 के लेवल से नीचे बंद हुआ.

IT सेक्टर में एआई का डर

बाजार में इस बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में बिकवाली रही. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चिंताओं और अमेरिकी टेक मार्केट में गिरावट का असर भारतीय टेक दिग्गजों पर साफ दिखा. टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 5-6% तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसे बड़े शेयर लाल निशान में डूबे रहे.

इन 5 वजहों ने बिगाड़ा बाजार का मूड

  • एआई टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से भविष्य के बिजनेस मॉडल पर संकट की खबरों ने निवेशकों को डरा दिया.
  • ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ नीतियों ने वैश्विक बाजारों में उठा-पटक का माहौल देखा गया.
  • डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरते लेवल ने विदेशी निवेशकों के भरोसे को कम किया.
  • वॉल स्ट्रीट के साथ एशियाई बाजारों में गिरावट ने लोकल सेंटिमेंट को कमजोर किया.

कौन रहा जीरो और कौन बना हीरो?

जहां एक तरफ बाजार गिर रहा था, वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों ने हल्की तेजी बनाए रखी. एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड और टाटा स्टील जैसे मेटल शेयरों में मामूली खरीदारी देखी गई. वहीं, लूजर्स की लिस्ट में आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयर आगे रहे.

क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक ग्लोबल मार्केट में स्थिरता नहीं आती और आईटी सेक्टर को लेकर तस्वीर साफ नहीं होती तब तक बाजार में ऐसी ही उठा पटक जारी रह सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING