UPI से PF का पैसा कैसे और कितना निकाल पाएंगे? जान लें पूरा प्रोसेस

जल्द ही कर्मचारी यूपीआई के जरिए सीधे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकेंगे. इस खबर में जानिए ये सुविधा कब से शुरू हो रही है, इसकी क्या लिमिट हैं औरपूरा प्रोसेस क्या है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जल्द ही पीएफ खाता धारकों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कई महीनों से हो रहा इंतजार पूरा हो सकता है. दरअसल मार्च 2026 में ईपीएफओ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि EPFO 3.0 के जरिए अब लोग सीधे अपनी UPI आईडी या पीएफ एटीएम कार्ड के जरिए तुरंत पैसा निकाल सकेंगे. यानी क्लेम डालकर हफ्तों इंतजार करने की जरूरत अब नहीं रहेगी.

इसके लिए बता दें कि नई सुविधा की टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द ही लागू करने की तैयारी हो रही है. तारीख या महीने को लेकर अभी तक ईपीएफओ की तरफ से कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है. इस खबर में आपको बताते हैं कि यूपीआई के जरिए कितना और कैसे पीएफ का पैसा निकाला जा सकेगा.

पूरा पैसा नहीं निकाल पाएंगे

सबसे पहले आप ये जानिए कि यूपीआई के जरिए कितना फीसदी पीएफ का अमाउंट विड्रॉल कर सकते हैं. ईपीएफओ ने इस व्यवस्था को आसान बनाया है साथ ही आपकी रिटायरमेट के बाद की जिदंगी के बारे में भी सोचा है. दरअसल कोई भी कर्मचारी अपना पीएफ अकाउंट पूरी तरह खाली नहीं कर पाएगा. टोटल फंड का 25% हिस्सा हमेशा पीएफ अकाउंट में लॉक रहेगा, जिससे आपकी रिटायरमेंट सेविंग बनी रहे. यानी केवल ऊपरी 50% से 75% तक के एलिजिबल हिस्से को ही यूपीआई या एटीएम के जरिए निकाल सकेंगे.

चुटकियों में काम करेगा नया प्रोसेस

पीएफ क्लेम सिस्टम में पहले 10 से 12 कॉलम के फॉर्म भरने पड़ते थे, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया है. यूपीआई से पैसे निकालने का नया प्रोसेस बहुत आसान और पूरी तरह डिजिटल है.

Advertisement
  • मेंबर को सबसे पहले उमंग ऐप या नए ईपीएफओ मोबाइल एप्लिकेशन पर लॉग-इन करना होगा
  • वहां विड्रॉएबल बैलेंस दिखाई देगा. इसके बाद यूपीआई विड्रॉल का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा
  • अपनी यूपीआई आईडी जैसे फोनपे, गूगल पे या पेटीएम की बता कर, जितना पैसा निकालना है उसका अमाउंट भरना होगा 
  • इसके बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इसे वेरीफाई करते ही क्लेम 24 घंटे के अंदर सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगा

यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने से पहले निपटा लें ये काम

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ जरूरी काम पूरे करने होगे. मसलन यूनिवर्सल अकाउंट नंबर चालू होना चाहिए. साथ ही आधार और पैन कार्ड यूएएन से लिंक और वेरीफाई होना जरूरी है. इसके अलावा पीएफ रिकॉर्ड और आधार कार्ड में आपका नाम और डेट ऑफ बर्थ मैच होनी चाहिए. पैसा अकाउंट में लेने के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड में कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, साथ ही उसी अकाउंट पर आपकी यूपीआई आईडी एक्टिव होनी चाहिए. अपडेटेड मोबाइल नंबर के लिए आधार, यूएएन और यूपीआई से जुड़ा मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए जिससे ओटीपी वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत ना हो.

एक जरूरी बात कि पीएफ से जुड़ी जानकारियों को आसान बनाने के लिए इसे व्हाट्सएप चैटबॉट से भी जोड़ा जा रहा है, जहां सिर्फ एक मैसेज करके अपना बैलेंस और विड्रॉल की एलिजिबिलिटी चेक कर पाएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान की जंग से दुनिया परेशान, अब UAE की ये नई पाइपलाइन बचाएगी भारत का तेल

Featured Video Of The Day
बकरीद पर सूर्या का हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर, AI वीडियो देखें