देश के टॉप 7 शहरों में घर की कीमत 11% महंगी, लेकिन बिक्री 20% घटी: एनारॉक की रिपोर्ट में खुलासा

Housing Prices 2025: एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 2025 की दूसरी तिमाही रियल एस्टेट बाजार के लिए थोड़ी चुनौती भरी रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Real Estate India: एनारॉक के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 में 96,285 मकान बिके, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1,20,335 घरों की बिक्री हुई थी.
नयी दिल्ली:

देश के बड़े शहरों में मकानों के दाम तो बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन लोगों की खरीदारी में कमी देखने को मिल रही है. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक (Anarock) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में घरों की औसत कीमतों में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि इसी दौरान बिक्री में 20% की गिरावट आई.

मकान महंगे हुए, लेकिन खरीदार घटे

एनारॉक के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 में 96,285 मकान बिके, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1,20,335 घरों की बिक्री हुई थी. यानी इस बार बिक्री में 20 फीसदी की कमी देखी गई.

जहां एक तरफ कीमतें बढ़ीं, वहीं खरीदारों की संख्या घटी. इस गिरावट का असर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में देखा गया. हालांकि चेन्नई में मांग में हल्की बढ़त देखने को मिली.

क्यों घटी बिक्री?

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि 2025 की दूसरी तिमाही रियल एस्टेट बाजार के लिए थोड़ी चुनौती भरी रही. देश-विदेश में सैन्य तनाव और युद्ध जैसे हालातों की वजह से लोगों ने घर खरीदने का फैसला फिलहाल टाल दिया. इससे बिक्री पर असर पड़ा, जबकि पिछले दो सालों में जो प्रॉपर्टी के दाम बढ़े थे, उनका असर अब और ज्यादा नजर आ रहा है.

Advertisement

अब क्या दिख रही हैं उम्मीदें?

अनुज पुरी के मुताबिक, अब स्थिति थोड़ी बेहतर हो रही है. देश में हालात शांत हैं और आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है. इससे खरीददारों के मन में फिर से पॉजिटिव सोच बन रही है और बाजार में रफ्तार लौट सकती है.

कहां कितनी बढ़ी कीमतें?

एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में टॉप 7 शहरों में औसतन 11% की बढ़त दर्ज की गई.

Advertisement
  • दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 27% तक दाम बढ़े
  • बेंगलुरु में 12% की बढ़त
  • हैदराबाद में 11% का इजाफा हुआ

बाकी शहरों में भी दाम बढ़े हैं, लेकिन बिक्री में कमी की वजह से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है.

जहां एक तरफ मकानों की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं, वहीं लोग फिलहाल खरीदारी करने से बच रहे हैं. अगर बाजार में स्थिरता आती है और बैंक लोन सस्ते होते हैं, तो आने वाले महीनों में फिर से रियल एस्टेट में हलचल बढ़ सकती है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US