ऐसा हुआ तो देश में 'सीमा-पार' जा सकती है महंगाई, CTI ने क्‍यों किया सावधान?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. CTI ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज का रास्ता बंद हुआ तो भारत में महंगाई दर 4 प्रतिशत के पार जा सकती है और तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तेल महंगा होने का असर ट्रांसपोर्ट से रोजमर्रा की चीजों तक
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ट्रंप की धमकी के बाद भारत के व्यापारिक संगठन CTI ने होर्मुज बंद होने से आर्थिक संकट की चिंता जताई
  • CTI के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है
  • CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि होर्मुज बंद होने पर भारत में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर पहुंच सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सामने आ रहे बयानों ने भारत के व्यापार और बाजार जगत की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हाॅर्मुज का रास्ता बंद किए जाने की धमकी के बाद, भारत के प्रमुख व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इसके गंभीर आर्थिक असर को लेकर आशंका जताई है. बता दें कि RBI का महंगाई लक्ष्‍य 4% होता है, यानी 4% तक महंगाई दर को केंद्रीय बैंक नियंत्रण रेखा के नीचे मानता है. इससे ज्‍यादा महंगाई बढ़ने का मतलब कंट्रोल लाइन से बाहर जाना है और ऐसे में RBI को सख्‍त कदम उठाने पड़ सकते हैं.

CTI की चेतावनी: ऊर्जा संकट और महंगाई बढ़ने का खतरा

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि अगर होर्मुज का रास्ता बंद हुआ तो भारत में महंगाई दर 4 प्रतिशत के पार जा सकती है. साथ उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा हुआ तो यह 1970 के बाद सबसे बड़ा ऊर्जा संकट साबित हो सकता है. CTI के मुताबिक दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल होर्मुज के रास्ते से गुजरता है और इसके बंद होने से पेट्रोल‑डीजल समेत तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. बृजेश गोयल ने बताया कि हाोर्मुज दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी चोकपॉइंट है. यदि इसे बंद किया गया तो भारत, रूस और चीन जैसे प्रमुख कच्चा तेल आयात करने वाले देशों में तेल की किल्लत पैदा हो सकती है.

ये भी पढ़ें : होर्मुज में लुका-छिपी का खतरनाक खेल! अमेरिका को चकमा देने ही वाला था चीन का जहाज, फिर US आर्मी ने दिखाई ताकत

Advertisement

तेल महंगा होने का असर ट्रांसपोर्ट से रोजमर्रा की चीजों तक

पेट्रोल और डीजल महंगे होने से ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विपरीत असर पड़ेगा, जिसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों पर पड़ेगा. CTI महासचिव रमेश आहूजा और गुरमीत अरोड़ा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मार्च महीने में भारत की रिटेल महंगाई दर 3.4 प्रतिशत रही. इस दौरान पान‑तंबाकू के दाम 4.23 प्रतिशत और फूड एवं बेवरेजेज की कीमतें 3.71 प्रतिशत बढ़ीं. कपड़ों और फुटवियर में महंगाई दर 2.45 प्रतिशत, हाउसिंग‑वॉटर‑इलेक्ट्रिसिटी और गैस में 1.97 प्रतिशत रही, जबकि रेस्टोरेंट्स सर्विसेज के मामले में 2.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

Advertisement

हाॅर्मुज बंद हुआ तो महंगाई 4% के पार जाने की आशंका

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक होर्मुज का रास्ता बंद होता है तो मार्च की 3.4 प्रतिशत महंगाई दर की तुलना में भारत में महंगाई 4 प्रतिशत के पार जा सकती है. संगठन ने यह भी कहा कि होर्मुज का रास्ता किसी भी हालात में बंद न हो, इसके लिए भारत सरकार को कड़ी नजर बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :होर्मुज की दोहरी नाकाबंदी से किस देश को लगेगा झटका? थाईलैंड-सिंगापुर की तो अटकी सांसें; एशिया पर सबसे ज्यादा असर

Featured Video Of The Day
Harivansh चुने गए Rajya Sabha के उपसभापति, PM Modi ने कैसे दी बधाई? | PM Modi In Rajya Sabha