HDFC Bank चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से निवेशकों में हड़कंप, 5% से ज्यादा लुढ़के शेयर, जानें अब कौन संभालेगा बैंक की कमान?

HDFC Bank Chairman News: यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है.मार्केट कैप के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भी है. जब इतने बड़े बैंक का चेयरमैन values और ethics पर सवाल उठाकर इस्तीफा देता है, तो निवेशकों में चिंता पैदा होना लाजिमी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
HDFC Bank Share Price Today: आज बाजार खुलते ही निवेशकों ने इस शेयर से दूरी बनाना शुरू कर दिया और भारी बिकवाली देखने को मिली.

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, HDFC बैंक से एक ऐसी खबर आई है जिसने बैंकिंग सेक्टर और शेयर बाजार को चौंका दिया है. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा उनके इस्तीफे के फैसले की वजह को लेकर हो रही है, जिसमें उन्होंने बैंक के कामकाज और पर्सनल वैल्यूज और एथिक्स के बीच तालमेल न होने की बात कही है.

चेयरमैन के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक का शेयर 5% से ज्यादा लुढ़का

जब इतने बड़े बैंक का चेयरमैन एथिक्' का हवाला देकर पद छोड़ते हैं, तो निवेशकों के मन में बैंक के कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं. यही वजह है कि आज बाजार खुलते ही निवेशकों ने इस शेयर से दूरी बनाना शुरू कर दिया और भारी बिकवाली देखने को मिली.अचानक इस्तीफे की खबर आते ही शेयर बाजार में HDFC बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई.सुबह 9:55 बजे के करीब HDFC बैंक का शेयर 5% से ज्यादा (करीब ₹42) टूटकर ₹800.90 के स्तर पर आ गया.

अतनु चक्रवर्ती ने क्यों दिया इस्तीफा?

बता दें कि अतनु चक्रवर्ती को पहली बार मई 2021 में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था. इसके बाद मई 2024 में उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया था, जो मई 2027 में खत्म होना था. इसके बावजूद उन्होंने बीच में ही पद छोड़ने का फैसला लिया.अतनु चक्रवर्ती ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में अपने इस्तीफे की जो वजह बताई है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले दो साल में उन्होंने बैंक के अंदर कुछ ऐसी चीजें और प्रैक्टिस देखी हैं, जो उनकी व्यक्तिगत सोच और एथिक्स से मेल नहीं खातीं.हालांकि, उन्होंने इन घटनाओं और कामकाज के तरीके के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन उनके इस बयान ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है.

केकी मिस्त्री संभालेंगे  बैंक की कमान 

अतनु चक्रवर्ती के अचानक जाने के बाद बैंक ने तुरंत नए नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केकी मिस्त्री (Keki Mistry) को तीन महीने के लिए अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति आज यानी 19 मार्च से प्रभावी हो गई है.वे 19 मार्च से अगले 3 महीने के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे. केकी मिस्त्री बैंकिंग सेक्टर का एक जाना-माना नाम हैं और उम्मीद है कि उनके अनुभव से बैंक को इस बदलाव के दौर में मजबूती मिलेगी.

Advertisement

HDFC बैंक की साख पर क्या होगा असर?

HDFC Bank एसेट्स के हिसाब से देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है और मार्केट कैप के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भी है.जब इतने बड़े बैंक का चेयरमैन values और ethics पर सवाल उठाकर इस्तीफा देता है, तो निवेशकों के मन में चिंता पैदा होना लाजिमी है.फिलहाल चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे के पीछे की वजह को विस्तार से नहीं बताया है.लेकिन values और ethics का हवाला देने से यह साफ है कि बैंक के अंदर कुछ मुद्दों पर मतभेद थे.आने वाले समय में इस मामले पर और जानकारी सामने आ सकती है.फिलहाल चेयरमैन का अचानक इस्तीफा बाजार और निवेशकों के लिए अहम खबर माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: आज 19 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran के खिलाफ US Forces का महाप्रहार, जानें कितने खतरनाक हैं 5000-Pound Bunker Buster Bombs!