Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी भरभरा कर धड़ाम! 37,000 रुपये तक गिर गए दाम, यहां देखें ताजा रेट

Gold Silver Price Today 23 March 2026 Live: सोने और चांदी के दाम में 37 हजार रुपये से ज्‍यादा गिरावट देखी जा रही है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्‍स पर भी सोने-चांदी के दाम गिर गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gold Silver Rate Today Live Updates 23 March 2026: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही MCX पर सोने और चांदी के दाम में जोरदार गिरावट देखी गई
  • बढ़ती महंगाई और उच्च ब्याज दरों की उम्मीदों के कारण सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है
  • अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के चलते ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन में लंबे समय तक बाधा की आशंका बढ़ गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gold-Silver Prices Drop LIVE: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना-चांदी भी धड़ाम हो गया. सोने के दाम 1.37 लाख रुपये/ 10 ग्राम से नीचे आ गया, जबकि चांदी भी 2.13 लाख रुपये/किलो से नीचे फिसल गई. सोने के दाम में 7,600 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में 14,000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्‍स पर भी सोने-चांदी के दाम गिर गए. सोना कॉमेक्स पर 5.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,359 डॉलर/औंस, जबकि चांदी 6.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर/ औंस पर ट्रेड करता दिखा.  

यहां देखिए Gold Silver Prices LIVE UPDATE:

Gold Silver Prices @2:10 pm: क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी?

सोमवार दोपहर करीब 2:10 बजे सोने और चांदी में थोड़ी रिकवरी दिखी है. सोना 7.37% की गिरावट के साथ 1,33,848 रुपये/10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 7.65% की गिरावट के साथ 2,09,420 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

Gold Silver Rate @12:20 pm: 37,000 रुपये तक गिर गए सोने-चांदी के दाम 

सोना-चांदी बहुत सस्‍ता हो गया है. MCX पर सोने के दाम में 7.61 फीसदी या 10,992 रुपये की गिरावट है और ये दोपहर 12:20 बजे 1,33,500 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 10.38 फीसदी या 25,533 रुपये की गिरावट के साथ 2,03,239 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. 

Gold Silver Rate @11:20 am: MCX पर क्‍या भाव चल रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर? 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 7,619 रुपये या 5.27 प्रतिशत घटकर 1,36,873 रुपये हो गई है. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,36,403 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,40,158 रुपये का उच्चतम स्तर छूआ. चांदी में भी गिरावट जारी है. चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 14,495 रुपये या 6.39 प्रतिशत कम होकर 2,12,277 रुपये हो गया है. अब तक के कारोबार में सोने ने 2,11,086 रुपये का न्यूनतम स्तर और 2,17,702 रुपये का उच्चतम स्तर छूआ है.

Advertisement

Gold Silver Rate @11:54 am: सोना-चांदी पर एक्‍सपर्ट की राय 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि बढ़ती महंगाई की चिंताओं और उच्च ब्याज दरों की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई, जबकि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष में कोई कमी आने के संकेत नहीं दिखे.

उन्होंने आगे कहा कि वीकेंड में तनाव तब और बढ़ गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे की समय सीमा दी और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. वहीं, तेहरान ने प्रमुख क्षेत्रीय संपत्तियों पर हमला करने और संभवतः जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद करने की धमकी देकर जवाब दिया. यह संघर्ष अब लगातार चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, और जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बढ़ गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Stock Market Live Today: ट्रंप की एक धमकी और शेयर मार्केट में डूब गए अरबों रुपये, सेंसेक्‍स 2 साल पीछे पहुंचा, रुपया भी धड़ाम

ये भी पढ़ें: Rupee at All Time Low: रुपया रिकॉर्ड गिरा! डॉलर के मुकाबले 41 पैसे टूटकर 93.94 पर पहुंचा, ये हैं 3 कारण

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle Death news: आशा भोसले का निधन, संगीत जगत के लिए बड़ा झटका | Asha Bhosle News | Bollywood