20 days ago
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Updates:  सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव (Gold-Silver Rates Volatility) के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ गोल्‍ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी.

शाम 8 के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर सोना 0.26% गिरकर 1,57,512 रुपए/10 ग्राम पर आ गया. वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 0.80% गिरकर 2,60,523 रुपए/ किलो हो गई. 

चांदी 4.20 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 1.60 लाख रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई है. वहीं सोना 1.94 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक 37,000 रुपये से ज्‍यादा नीचे जा चुका है. 

Gold, Silver Rate Today, 10 February 2026 UPDATES:
 

Feb 10, 2026 23:06 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: MCX पर सिल्वर में आई बड़ी गिरावट

Feb 10, 2026 22:25 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: आगे जारी रह सकती है सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार में सभी लोग अभी अमेरिका के आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. पहले खुदरा बिक्री के आंकड़े आएंगे और उसके बाद हफ्ते के अंत में बेरोजगारी और नॉन-फार्म पेरोल के आंकड़े जारी होंगे. इन आंकड़ों के आने के बाद सोने-चांदी के दामों में उतार–चढ़ाव बढ़ सकता है, क्योंकि इन्हीं से अंदाजा लगेगा कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला कर सकता है. इस वजह से सोने के दाम कुछ समय के लिए ऊपर–नीचे हो सकते हैं.

Feb 10, 2026 21:46 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसी है सोने-चांदी की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 1.13 डॉलर (1.37%) गिर गई है और अब यह 82.16 डॉलर प्रति औंस हो गई. वहीं, सोने की कीमत थोड़ी कम हुई है और यह 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

Feb 10, 2026 21:11 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: MCX पर दिखी बड़ी गिरावट

Feb 10, 2026 20:55 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सर्राफा बाजार में क्या चल रही सोना-चांदी की कीमतें?

दिल्ली के सोना-चांदी बाजार में मंगलवार को दो अलग-अलग रुझान दिखे.

चांदी की कीमतें काफी गिर गईं. यह 7,500 रुपये (लगभग 3%) टूटकर 2.64 लाख रुपये प्रति किलो रह गई.

सोना महंगा हो गया. मजबूत डॉलर होने के बावजूद सोने की कीमत 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गई.

Feb 10, 2026 20:14 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सोने में दिखी खरीदारी

आज सोने की कीमत में दिनभर गिरावट देखने को मिली, लेकिन शाम 8 बजे तक दाम फिर बढ़ गए. MCX पर सोना 0.34% यानी 535 रुपए महंगा हो गया और इसकी कीमत 1,58,601 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई.

दिनभर में सोना-

सबसे कम कीमत (Low): 1,56,001 रुपए

सबसे ज्यादा कीमत (High): 1,58,769 रुपए रही.

पिछले दिन सोने की बंद होने वाली कीमत भी 1,58,769 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

Advertisement
Feb 10, 2026 19:35 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सोने में निवेश को लेकर क्या करें?

सोने को लेकर आज निवेशकों में उत्साह देखा गया. हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली भी हावी रही है. एक्सपर्ट के अनुसार शॉर्ट टर्म की जगह लंबी अवधि के लिए इसमें निवेश करना चाहिए. 

Feb 10, 2026 18:38 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सोने और चांदी के भविष्य पर क्या बोले एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट के अनुसार फैक्ट्रियों और उद्योगों में चांदी की जरूरत लगातार बढ़ रही है, लेकिन बाजार में इसकी सप्लाई कम है. इसी वजह से चांदी की कीमत लंबे समय में बढ़ने की संभावना बनी रहती है. वहीं सोने की बात करें तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं और दुनिया भर के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं.इससे सोने की मांग बढ़ रही है, इसलिए इसकी कीमत भी लंबे समय में मजबूत रहने की उम्मीद है.

Advertisement
Feb 10, 2026 17:56 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: MCX पर सोने में दिखी हल्की मुनाफावसूली

Feb 10, 2026 17:38 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: MCX पर क्या चल रही चांदी?

Advertisement
Feb 10, 2026 17:16 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सोना-चांदी में सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल क्या है?

एक्सपर्ट के अनुसार, सोने को 1,56,600 और 1,54,800 रुपए के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,59,100 और 1,60,000 रुपए पर रेजिस्टेंस है. वहीं, चांदी को 2,55,500 और 2,48,800 रुपए पर सपोर्ट है, जबकि 2,68,000 और 2,74,000 रुपए इसके लिए रेजिस्टेंस स्तर हैं.

Feb 10, 2026 16:31 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: ब्याज दरों से सोने-चांदी की कीमतो में होता है उतार-चढ़ाव

बाजार को लगता है कि इस साल ब्याज दरें दो बार कम हो सकती हैं. ऐसे में जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो लोन लेना सस्ता हो जाता है और निवेश के लिए पैसा ज्यादा आसानी से मिलता है. इसी वजह से लोग अक्सर सोने–चांदी जैसी सुरक्षित चीज़ों में ज्यादा निवेश करते हैं. यानी ब्याज दर में कटौती से सोना–चांदी की कीमतों में इजाफा देखा जाता है.

Advertisement
Feb 10, 2026 16:07 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: सोने-चांदी की कीमतों पर डॉलर का असर कैसे पड़ता है?

मंगलवार को डॉलर का इंडेक्स बढ़कर 97.01 हो गया, जो पहले 96.82 था. जब डॉलर महंगा होता है, तो विदेशों में रहने वाले लोगों के लिए सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है. इसी वजह से इसकी मांग कम हो जाती है.

Feb 10, 2026 15:42 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE Updates: आज फिर सोने-चांदी में दिखी गिरावट

मंगलवार, 10 फरवरी को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. एक्सपर्ट के अनुसार डॉलर का मजबूत होना और प्रॉफिट बुकिंग इसके पीछे अहम वजह है.

Feb 10, 2026 14:37 (IST)

Gold Customs Rules: दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं?

अगर कोई भारतीय नागरिक एक साल से ज्यादा समय विदेश में रहा है तो वह सीमित मात्रा में सोने के गहने बिना ड्यूटी भारत ला सकता है. पुरुषों के लिए यह सीमा 20 ग्राम और महिलाओं के लिए 40 ग्राम है. यानी पुरुष यात्री 20 ग्राम और महिला यात्री 40 ग्राम तक के सोने के गहने बिना किसी टैक्स यानी ड्यूटी फ्री ला सकते हैं. 

क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 10, 2026 14:34 (IST)

Gold Rates Today Live: सोना कितना सस्‍ता हुआ?

Gold Prices Today Live: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट. सोने का भाव 1,57,550 रुपये/ 10 ग्राम रह गया है.

Feb 10, 2026 13:07 (IST)

Silver Rates Today Live: चांदी कितना सस्‍ता हुआ?

Silver Prices Today Live: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट. चांदी का भाव 2,57,500 रुपये/किलो रह गया है. 

Feb 10, 2026 11:52 (IST)

Gold Rates in Different Cities: देश के अलग-अलग शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्‍ड के दाम

आज दिल्‍ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,58,060 रुपये/10 ग्राम के करीब बिक रहा है, जबकि मुंबई में सोना, दिल्‍ली से सस्‍ता है. मुंबई में 24 कैरेट गोल्‍ड 1,57,910 रुपये/10 ग्राम है. देश के अन्‍य बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव नीचे चार्ट में देख सकते हैं. 

Feb 10, 2026 11:29 (IST)

Gold-Silver Crash: चांदी लुढ़की, सोना भी गिरा, ये है ताजा भाव

Gold-Silver Prices Live Today: आज मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. सुबह करीब 11:30 बजे तक चांदी तो करीब 5,000 रुपये लुढ़क कर 2.58 लाख रुपये/किलो से काफी नीचे आ गई है. वहीं सोने में भी करीब 1,000 रुपये की गिरावट है. 

Feb 10, 2026 10:51 (IST)

Gold Jewellery Related Shares: गोल्‍ड में उतार-चढ़ाव के बीच जूलरी शेयरों में तेजी जारी

Gold Related Shares: गोल्‍ड ज्‍वैलरी वाली कंपनियों कल्‍याण ज्‍वेलर्स और टाइटन के बेहतर रिजल्‍ट और अमेरिका संग ट्रेड डील में जेम्‍स-जूलरी पर टैरिफ कटौती के बाद जूलरी शेयरों में तेजी देखी गई. सोमवार को टाइटन के शेयर फ्राइडे क्‍लोजिंग प्राइस से 60 रुपये ऊपर खुलने के बाद 2.3% की तेजी के साथ दिन के सबसे ऊंचे लेवल 4,237 रुपये पर पहुंच गए थे, जो बाद में प्रॉफिट बुकिंग के बाद 4,200 रुपये पर आ गए. वहीं मंगलवार को एक बार फिर इसमें तेजी देखी जा रही है.  आज सुबह 10:45 बजे  इसमें 0.25% या 10 रुपये से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. 

Feb 10, 2026 10:12 (IST)

Gold- Silver Prices Crash Live: एक झटके में 5,300 रुपये गिर गए चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्‍ता

Gold- Silver Prices Crash Live Today 10 February 2026: आज मंगलवार को मार्केट खुलते ही चांदी के दाम 5,300 रुपये से ज्‍यादा गिर गए. सोने का भाव भी शुरुआती कारोबार में 1,500 रुपये गिर गया. सुबह करीब 9:50 बजे सोना 650 रुपये की गिरावट के साथ 1.57 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 5,057 रुपये की गिरावट के साथ 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 


Feb 10, 2026 09:15 (IST)

Gold Silver Price Live MCX: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट, जानें ताजा भाव

कल की तेजी के बाद आज यानी 10 फरवरी 2026 की सुबह MCX में प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने और चांदी के रेट्स में गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह 9 बजे के करीब एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना  ₹1,56,541 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. पिछले बंद भाव ₹1,58,066 के मुकाबले इसमें ₹1,525 (0.96%) की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज यह ₹1,56,001 पर ओपन हुआ था.

चांदी की कीमतों (Silver MCX Rate)में भी आज नरमी देखी जा रही है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर ₹2,59,491 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. पिछले बंद भाव (₹2,62,620) की तुलना में चांदी में ₹3,129 (1.19%) की कमी आई है. आज चांदी ₹2,59,997 के स्तर पर खुली थी.

Feb 10, 2026 09:05 (IST)

Gold-Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी है. अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो जान लें कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.दिल्ली में चांदी की चमक बढ़ी है और यह ₹3,01,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है.

Feb 10, 2026 07:57 (IST)

Gold-Silver Prices Live on Comex: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी!

Gold-Silver Prices Comex Live 10 February 2026: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में हल्‍की गिरावट देखी गई. Comex पर गोल्‍ड करीब 0.32% की गिरावट के साथ 5,063 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा. सिल्‍वर  में भी 0.27% की गिरावट देखी गई. चांदी 82.01 डॉलर/औंस पर ट्रेड करती दिखी. प्‍लैटिनम और कॉपर पर भी दबाव देखा जा रहा है. 

Feb 10, 2026 07:20 (IST)

Gold Prices Live Updates: कितना बढ़ गया सोने का भाव?

Gold Prices Live IBJA Rates: सोने की कीमतें भी रिबाउंड हुई है. 29 जनवरी को 2.94 लाख रुपये/10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद खूब मुनाफावसूली हुई थी, जिसके बाद कीमतें काफी नीचे गिरी थी. हालांकि पिछले कुछ सत्रों में सोना फिर मजबूत हुआ है. 24 कैरेट सोने, 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट सोने में करीब 2,000 से 2,800 रुपये तक की बढ़त देखी गई है. नीचे चार्ट में देखें ताजा भाव. 

Feb 10, 2026 07:14 (IST)

Silver Prices Live: कितना बढ़ गया चांदी का भाव?

Silver Prices Today Live Updates: चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी को 4.20 लाख/किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद कीमतें काफी गिरी थीं. पिछले कुछ सत्रों से एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. IBJA के अनुसार, बीते शुक्रवार तक जो चांदी 2.45 लाख के करीब थी, वो 8700 से ज्‍यादा बढ़ कर 2.54 लाख रुपये/किलो तक हो गई है. चार्ट में देखें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Kuwait में Missile हमले से गिरा America का Fighter Jet F-15, Pilot सुरक्षित