Gold-Silver Prices: अक्षय तृतीया से पहले कितना चल रहा सोना चांदी? निवेश से पहले जान लें ताजा भाव

Gold-Silver Prices on Akshaya Tritiya: भविष्य में सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने कहा है कि ऊंचे लेवल होने के बाद भी इस बार सोने की जबरदस्त डिमांड देखी जाएगी. मिडिल ईस्ट में बढ़ता टेंशन, ऊपर-नीचे होता डॉलर और देश के रिजर्व बैंक की खरीदारी सोने में तेजी को कम नहीं होने देगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold-Silver Prices on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया का त्यौहार पूरा देश रविवार यानी 19 अप्रैल को मनाएगा. इस दिन जमकर सोने-चांदी की खरीदारी की जाती है. पिछले साल के मुकाबले इस साल गोल्ड और सिल्वर में कमाल की तेजी देखने को मिली है. निवेशकों ने अच्छा खासा रिटर्न बनाया है. 9 साल के आंकड़े भी बतलाते हैं कि अक्षय तृतीया पर किया गया निवेश पैसा बनाकर देता है. 

अक्षय तृतीया से पहले क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

अक्षय तृतीया से ठीक पहले MCX पर सोना 1,453 की मजबूती के साथ 1,54,605 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 937 रुपये की तेजी के साथ 2,58,079 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं बुलियन मार्केट यानी लोकल बाजार की बात करें तो ऑल इंडिया बुलियन मार्केट के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. एक किलो चांदी के भाव 2,65,000 रुपये पर चल रहा है. 

एक साल पहले क्या थीं सोने-चांदी के भाव

ठीक एक साल पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 24 कैरेट सोने की कीमतें लगभग 97,910 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं. यानी करीब 56 फीसदी इसमें उछाल आया है. चांदी की बात करें तो इसने रिटर्न के मामले में सोने को पीछे छोड़ दिया है. चांदी ने पिछले साल के मुकाबले अभी तक 155 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इसके पीछे निवेश के साथ इंडस्ट्रियल डिमांड का पूरा जोर रहता है.

Gold-Silver Prices on Akshaya Tritiya

कीमतों को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

भविष्य में सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने कहा है कि ऊंचे लेवल होने के बाद भी इस बार सोने की जबरदस्त डिमांड देखी जाएगी. मिडिल ईस्ट में बढ़ता टेंशन, ऊपर-नीचे होता डॉलर और देश के रिजर्व बैंक की खरीदारी सोने में तेजी को कम नहीं होने देगी. दोनों कीमती धातुओं में वोलैटिलिटि तो है, पर अभी बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. सोने ने पिछले 5 साल में कमाल का रिटर्न दिया है. अक्षय तृतीया के मौके पर भी निवेशकों ने इससे जमकर पैसे कमाए हैं. लोकल मार्केट में सोना 1,70,000 से 1,85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. वहीं चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं.

Advertisement

निवेशकों को जरूरी सलाह

एक्सपर्ट ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा कि एक साथ बड़े अमाउंट के बदले छोटी किश्तों या एसआईपी के जरिए सोने-चांदी में निवेश करें. इससे भविष्य में रिस्क कम होगा. चांदी में मिड टर्म में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. सोने के मुकाबले इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Donald Trump ने फिर दे डाली धमकी! Hormuz | Ceasefire