20 days ago
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर रौनक लौट आई है और सोने-चांदी की कीमतों में चमक देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में ही सोना-चांदी हरे निशान में ट्रेड कर रही हैं. वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के बीच आज सोना और चांदी दोनों ही बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,139.00 (0.73%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,56,900.00 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.. चांदी की कीमतों में भी आज अच्छी तेजी है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹4,029.00 (1.65%) की रिकॉर्ड उछाल के साथ ₹2,48,297.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.

आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है. तनाव बढ़ने पर सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ सकती है और सोने-चांदी के भाव चढ़ सकते हैं. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है .

आज 19 फरवरी 2026 को कमोडिटी मार्केट और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव क्‍या चल रहा है, आपके शहर में सोने-चांदी का आज का भाव क्‍या है और एक्‍सपर्ट सोने-चांदी पर निवेशकों को क्‍या सलाह दे रहे हैं, ये तमाम जानकारी हम आपको आज 19 फरवरी के Gold-Silver Live Blog में देने जा रहे हैं. 

Gold, Silver Rate Today, 19 February 2026 LIVE UPDATES (Aaj Sone Chandi Ka Bhav ):

Feb 19, 2026 23:47 (IST)

क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमत में गुरुवार को जमकर तेजी आई. चांदी 18 हजार तो सोना 1,950 रुपये महंगा हो गया. 1 किलो चांदी की कीमत 2.64 लाख रुपये तक पहुंच गई. वहीं, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,58,650 रुपये हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, 'ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग में नई लहर से समर्थन पाकर बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 5,000 डॉलर प्रति औंस हो गईं.' उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में आवंटन बढ़ा रहे हैं.

Feb 19, 2026 19:17 (IST)

आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

गुरुवार को देश की राजधानी में सोना-चांदी की कीमतों में 7 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. चांदी 2.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बुधवार को चांदी 2.46 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. गुरुवार को इसकी कीमत 18,000 रुपये बढ़कर 2.64 लाख रुपये से ज्यादा हो गई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बुधवार को यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Feb 19, 2026 15:01 (IST)

Gold Silver LIVE: भारी उछाल के बावजूद चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ती, खरीदारी का मौका

चांदी की कीमतों में आई  तेजी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारी उछाल के बावजूद चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से अब भी काफी दूर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी ₹4,029.00 (1.65%) की बढ़त के साथ ₹2,48,297.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. अगर इसकी तुलना चांदी के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (All Time High) ₹4,20,000 से की जाए, तो यह अब भी करीब ₹1,71,703 सस्ती मिल रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में यह बड़ा अंतर निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि चांदी में अभी भी लंबी छलांग लगाने की काफी गुंजाइश बाकी है.

Feb 19, 2026 14:36 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: चांदी की कीमतों में लगी आग, 4000 रुपये उछली

चांदी आज सोने से भी ज्यादा रफ्तार से भाग रही है और निवेशकों को मालामाल कर रही है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी(Silver Prices) ₹4,029.00 (1.65%) की रिकॉर्ड उछाल के साथ ₹2,48,297.00 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. दिन के दौरान चांदी ₹2,48,573.00 के स्तर तक जा पहुंची है. चांदी में आई इस अचानक तेजी और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम ने बाजार के जानकारों को भी हैरान कर दिया है.

Feb 19, 2026 14:34 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE: सोने की कीमत 1.56 लाख के पार पहुंचा

सोने की कीमतों में आज  तेजी देखी जा रही है. 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,139.00 (0.73%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,56,900.00 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. आज के कारोबार के दौरान इसने ₹1,57,185.00 का उच्चतम स्तर (Day High) भी छुआ, जो इसके ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ने के मजबूत संकेत दे रहा है. मार्केट में 'लॉन्ग बिल्डअप' (Long Buildup) का ट्रेंड साफ दिख रहा है, जिससे निवेशकों की चांदी हो रही है.

Feb 19, 2026 14:23 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE: पने रिकॉर्ड लेवल की ओर तेजी से बढ़ सोना-चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज रिकवरी आई है. ऐसा लगा रहा है कि सोना-चांदी दोनों ही अपने रिकॉर्ड लेवल की ओर तेजी से बढ़ रही हैं. दोपहर 2:19 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में जबरदस्त खरीदारी का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
Feb 19, 2026 14:19 (IST)

Gold-Silver Price Live:सोने-चांदी को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

Gold-Silver Support & Resistance: मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने को नीचे की तरफ ₹1,54,400 पर बड़ा सपोर्ट है, जबकि ऊपर की तरफ ₹1,56,800 पर रेजिस्टेंस दिख रही है. 

वहीं चांदी के लिए ₹2,38,000 का लेवल सपोर्ट का काम करेगा, जबकि ₹2,49,000 के पार जाने पर इसमें और बड़ी तेजी आ सकती है. निवेशकों की नर अब आने वाले अमेरिकी जीडीपी (GDP) और महंगाई के आंकड़ों पर टिकी है.

Feb 19, 2026 13:50 (IST)

Gold Silver Price LIVE: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बढ़ाई सोने की चमक

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के पास अपने युद्धपोत और पनडुब्बियां तैनात कर दी हैं. जब भी दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, लोग अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने में लगाने लगते हैं. इसी 'सेफ हेवन' डिमांड  (Safe Haven Demand) की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोना $5,000 के आसपास बना हुआ है.

Advertisement
Feb 19, 2026 13:09 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी के वायदा भाव में मजबूती बनी हुई है.दोपहर 1:10 बजे के डेटा के अनुसार, अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,153.00 (0.74%) की बड़ी बढ़त के साथ ₹1,56,914.00 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं,चांदी की चमक आज देखते ही बन रही है, 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,291.00 (1.35%) की भारी उछाल के साथ ₹2,47,559.00 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है. ट्रेडर्स आज बाजार में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं.

Feb 19, 2026 13:08 (IST)

Gold Silver Price LIVE MCX: मार्जिन हटने से बढ़ा कैश फ्लो, सोना-चांदी फिर महंगा

आज यानी गुरुवार से MCX और NSE ने सोने पर लगने वाले 3% और चांदी पर लगने वाले 7% के एक्सट्रा  मार्जिन को वापस ले लिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस एक्स्ट्रा चार्ज के हटने से बाजार में  इंट्रा-डे ट्रेडिंग बढ़ेगी. अब कम पैसों में बड़ी पोजीशन ली जा सकेगी, जिससे मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ेगी और सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने में मदद मिलेगी.

Advertisement
Feb 19, 2026 13:04 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल की 3 बड़ी वजहें

सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है. इस उछाल के पीछे तीन मुख्य कारण (Why Prices are Rising) हैं. पहला, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है. दूसरा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर मिले-जुले संकेत. और तीसरा, भारतीय बाजारों (MCX) में एक्स्ट्रा मार्जिन का हटना. इन वजहों ने मिलकर बुलियन मार्केट में जोश भर दिया है.

Feb 19, 2026 12:36 (IST)

Gold Silver Rate Today Live: देश के प्रमख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

Advertisement
Feb 19, 2026 12:33 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE: ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. न्यूयार्क में ग्लोबल गोल्ड फ्यूचर्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,001.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. बाजार के जानकारों का मानना है कि निवेशकों द्वारा फ्रेश पोजीशन लेने की वजह से कीमतों को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों के पॉजिटिव रुख ने सोने की चमक को और बढ़ा दिया है, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने के भाव चढ़ गए हैं.

Feb 19, 2026 11:54 (IST)

Gold Silver Price Today Live: चेक कर लें आपके शहर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव

Feb 19, 2026 11:40 (IST)

Gold Silver Rates Live MCX : चांदी 2.45 लाख रुपये के लेवल पर कर रही ट्रेड

Feb 19, 2026 11:39 (IST)

Gold Silver Price Live: MCX पर सोना 500 रुपये चढ़कर 1.56 लाख के पार

Feb 19, 2026 11:30 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE : बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने-चांदी का रेट

दक्षिण भारत के दो बड़े हब, बेंगलुरु और हैदराबाद (Gold Silver Price in Bengaluru & Hyderabad)में भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं. हैदराबाद में सोना ₹1,56,010 और बेंगलुरु में ₹1,55,890 प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी की बात करें तो चेन्नई के बाद इन्हीं शहरों में सबसे ज्यादा रेट हैं; चेन्नई में यह ₹2,43,890 और हैदराबाद में ₹2,43,570 प्रति किलो है.

Feb 19, 2026 11:23 (IST)

Gold Silver Prices LIVE : कोलकाता में सोने-चांदी का ताजा भाव(Gold Silver Price in Kolkata)

कोलकाता के सर्राफा बाजार में भी  24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,560 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं, चांदी का भाव कोलकाता में लगभग ₹2,42,860 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है. 

Feb 19, 2026 10:49 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE : चेन्नई में सबसे महंगा हुआ सोना (Gold Silver Price in Chennai)

दक्षिण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी हुई है. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,56,220 प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी भी महंगी हुई है और ₹2,43,890 प्रति किलो के भाव से बिक रही है.

Feb 19, 2026 10:47 (IST)

Gold Silver Rates LIVE : मुंबई में क्या है आज का रेट? (Gold Silver Price in Mumbai)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की चमक बरकरार है. यहां आज 24 कैरेट सोना ₹1,55,760 प्रति 10 ग्राम पर है. चांदी की कीमतों में यहां बढ़त देखी जा रही है और यह ₹2,43,180 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. 

Feb 19, 2026 10:36 (IST)

Gold Silver Price LIVE : दिल्ली में सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price in Delhi)

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,490 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की बात करें तो यहां 1 किलो चांदी ₹2,42,760 के स्तर पर कारोबार कर रही है. 

Feb 19, 2026 09:27 (IST)

Gold-Silver Price Live: MCX पर सोने-चांदी के ताजा भाव

आज, 19 फरवरी 2026 की सुबह एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है.सुबह 09:17 बजे तक, 02 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना  (Gold Rate Today) 203.00 रुपये (0.13%) की बढ़त के साथ 1,55,964.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. बाजार में इस समय खरीदार हावी दिख रहे हैं.चांदी की कीमतों  (Silver Rate Today)में भी आज अच्छी तेजी है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 1,129.00 रुपये (0.46%) उछलकर 2,45,397.00 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है.आज की यह तेजी कल की मामूली गिरावट के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.

Feb 19, 2026 08:14 (IST)

Gold, Silver Price LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में करेक्शन पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

ऑलल टाइम हाई पर जाने के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में करेक्शन देखा जा रहा है.बाजार के जानकारों का मानना है कि मौजूदा बढ़त के बाद अब अगले कुछ दिनों का ट्रेंड काफी महत्वपूर्ण होगा. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि कीमतों में यह उछाल आने वाले कुछ सेशन तक जारी रहता है, तो सोना और चांदी एक बार फिर अपने 'ऑल टाइम हाई'की ओर बढ़ सकते हैं. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह लंबी तेजी है या सिर्फ एक दिन का करेक्शन है. अगर कीमतों में स्थिरता नहीं आती है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर फिर से देखने को मिल सकता है.

Feb 19, 2026 07:40 (IST)

Gold Silver Rate Today LIVE: चांदी गिरकर 2.42 लाख पर आई, सोना हुआ इतना सस्ता

अगर MCX  पर सोने-चांदी के मौजूदा रेट की बात करें तो 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 74 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.वहीं अगर चांदी की बात करें तो 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 1,748 रुपये गिरकर 2,42,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

Feb 19, 2026 07:33 (IST)

00:00 Gold Silver LIVE: MCX ने गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटाने का किया फैसला

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से सोने-चांदी के निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर आई है. एक्सचेंज ने सोने और चांदी के वायदा कारोबार ( Gold Silver Futures) पर लगने वाले एक्स्ट्रा मार्जिन को हटाने का फैसला किया है. अब सोने पर लगने वाला 3% और चांदी पर लगने वाला 7% का एडिशनल मार्जिन आज यानी गुरुवार से हटा लिया जाएगा.यह फैसला सोने और चांदी के सभी तरह के कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू होगा. आसान भाषा में समझें तो मार्जिन कम होने से अब ट्रेडर्स को बाजार में पोजीशन बनाने के लिए पहले के मुकाबले कम पैसा जमा करना होगा. इससे मार्केट में कैश का फ्लो बढ़ेगा और छोटे निवेशकों के लिए ट्रेडिंग करना थोड़ा आसान हो जाएगा.

Feb 19, 2026 06:21 (IST)

Gold Silver Live Support Price: सोने-चांदी का सपोर्ट प्राइस

Gold Silver Support Price Live Updates: एक एक्सपर्ट ने कहा कि सोने को क्रमशः 1,49,800 रुपये और 1,47,700 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1,53,150 रुपये और 1,55,500 रुपये पर रेजिस्टेंस है. वहीं, एमसीएक्स चांदी के लिए 2,24,400 रुपये और 2,18,800 रुपये सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,32,200 रुपये और 2,36,000 रुपये रेजिस्टेंस स्तर हैं.

 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान का अमेरिका पर पलटवार! | Mic On Hai | Top News