Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें हुईं धड़ाम, दिल्ली से मुंबई, देश के शहरों के जान लें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: बुलियन मार्केट एक्सपर्ट की बात करें तो वो अभी कीमती धातुओं के दामों को लेकर बुलिश हैं. उम्मीद कर रहे हैं कि जैसे ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कंडीशन नॉर्मल होगी, वैसे ही कच्चे तेल के दाम वापस से अपनी जगह आ जाएंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में चल रही गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक तरफ एमसीएक्स पर चांदी लगातार सस्ती हो रही है, वहीं दूसरी तरफ लोकल मार्केट में भी ग्राहक बिकवाली कर रहे हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. ऐसे में लग रहा था कि एक बार फिर से चांदी 3 लाख के पास     और सोना 2 लाख के करीब जाएगा. पर दो दिन बीत चुके हैं, अभी भी बुलियन मार्केट में सुस्ती छाई हुई है.

अलग-अलग शहरों में सोने(24 कैरेट) के भाव/10 ग्राम

  • दिल्ली -1,53,150
  • मुंबई - 1,53,000
  • कोलकाता- 1,53,000
  • चेन्नई - 1,54,090
  • बेंगलुरु - 1,53,000
  • हैदराबाद- 1,53,000

चांदी की कीमतें/किलोग्राम

  • दिल्ली -2,60,000
  • मुंबई - 2,60,000
  • कोलकाता- 2,60,000
  • चेन्नई - 2,65,000
  • बेंगलुरु - 2,60,000
  • हैदराबाद- 2,65,000

Gold-Silver Price Today

ये भी पढ़ें- Stock Market Closing: हफ्ते के आखिरी दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स में 900 से ज्यादा तो निफ्टी में 280 की आई तेजी

MCX का क्या है हाल?

 एमसीएक्स की बात करें तो दोनों ही कीमती धातुओं में गिरावट का दौर जारी है. सोने की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 1 हजार की गिरावट के साथ 24 कैरेट सोना 1,52,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं दूसरी तरफ चांदी 2300 से ज्यादा गिरावट के साथ 2,41,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. आंकड़ों से साफ है कि निवेशक अभी भी प्रॉफिट बुकिंग पर फोकस कर रहे हैं, चाहे जंग के बादल धीरे-धीरे छट रहे हों. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर सोने-चांदी पर देखने को मिल रहा है.

अब क्या करें निवेशक?

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट की बात करें तो वो अभी कीमती धातुओं के दामों को लेकर बुलिश हैं. उम्मीद कर रहे हैं कि जैसे ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कंडीशन नॉर्मल होगी, वैसे ही कच्चे तेल के दाम वापस से अपनी जगह आ जाएंगे और फिर विदेशी निवेशकों के साथ भारतीयों का निवेश इस तरफ लौटेगा. इसलिए एक्सपर्ट भी सोने में लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह दे रहे हैं. हालांकि चांदी के लिए एकमश्त राशि की जगह छोटी-छोटी एसआईपी बनाने की उनकी राय है. 

ये भी पढ़ें- अब UPI पेमेंट में होगा 1 घंटे का 'ब्रेक', RBI ला रहा किल स्विच जैसे 5 बड़े सेफ्टी फीचर्स

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Elections 2026: UCC पर एंकर का सवाल, AIMIM प्रवक्ता ने क्या कह दिया?