Gold-Silver ETF Crash: लो भाई! सोना-चांदी धड़ाम के बाद ईटीएफ भी क्रैश, जिसने 5 लाख लगाए, उसके कितने पैसे डूब गए?

सोने और चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट का असर अब Gold-Silver ETF पर भी दिख रहा है. 20 से 40% तक के करेक्शन के साथ निवेशकों के लाखों रुपये डूब गए हैं. जानिए 5 लाख रुपये के पोर्टफोलियो पर कितना नुकसान हुआ और एक्सपर्ट्स की क्या सलाह है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gold Silver ETF Crash: गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ में निवेश करने वालों के पैसे डूबे! कितने का हुआ नुकसान, यहां समझें कैलकुलेशन

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Prices Crash) रुकने का नाम नहीं ले रही. कुछ समय पहले तक सबसे सुरक्षित निवेश माना जाने वाला सोना-चांदी धड़ाम हो चुके हैं और पिछले 5 दिनों से लगातार गिरे ही जा रहा है. सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 20 फीसदी गिर चुका है, जबकि चांदी 41 फीसदी से ज्‍यादा गिर चुका है. MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना गिर कर 1.36 लाख रुपये/10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी मार्च डिलीवरी वाली चांदी गिर कर 2.41 लाख रुपये/किलो पर आ गई है. गोल्‍ड और सिल्‍वर ETF का भी यही हाल हो गया है. पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड तेजी दिखाने वाले गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ में भारी बिकवाली के कारण लोअर सर्किट लग गया. 

किस ETF में कितनी गिरावट हुई? 

सिल्‍वर ईटीएफ (Edelweiss Silver ETF, Kotak Silver ETF जैसे फंड्स) अर्ली ट्रेड यानी शुरुआती कारोबार में 20% तक क्रैश हो गए. वहीं गोल्‍ड ईटीएफ ( Birla Sun Life, Motilal Oswal Gold ETF जैसे फंड्स) 9% तक गिर गए. ऐसे में सोने-चांदी ने तो निवेशकों के पैसे डुबोए ही, ETF में भी लोगों का पैसा हफ्ते भर पहले की वैल्‍यू के मुकाबले डूब गया है.

5 लाख रुपये लगाने वालों के कितने पैसे डूब गए? 

सोना-चांदी में पैसे लगाने के अलावा बड़ी संख्‍या में निवेशक गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ (Gold Silver ETF) में भी पैसे लगाते हैं. मौजूदा गिरावट के अनुसार अगर 5 लाख रुपये के निवेश पर आकलन करें तो कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख रुपये डूब गए, जबकि गोल्‍ड ETF में 5 लाख लगाने वालों के भी 45000 रुपये कुछ ही घंटों में डूब गए. इसे एक टेबल चार्ट से समझते हैं. 

गोल्‍ड ईटीएफ  (Gold ETF Crash)

  • बीएसएल गोल्‍ड ईटीएफ (BSL Gold ETF) 7.81% गिरा
  • मोतीलाल ओसवाल गोल्‍ड ईटीएफ (Motilal Oswal Gold ETF) 7.15% तक गिरा 
  • 360 वन गोल्‍ड ईटीएफ (360 One Gold ETF) 6.70% तक गिरा 
  • मीरा एसेट गोल्‍ड ईटीएफ (Mirae Asset Gold ETF) 6.95% तक गिरा 
  • कोटैक गोल्‍ड एक्‍सचेंज ट्रेडेड ईटीएफ (Kotak Gold Exchange Traded ETF) 4.30% तक गिरा 
  • ICICI Prudential Gold ETF 5.90% गिरा और Tata Gold ETF 4.80% गिरा 

सिल्‍वर ईटीएफ (Silver ETF Crash)

  • Tata Silver Exchange Traded Fund करीब 20% फिसला 
  • कोटैक सिल्‍वर ईटीएफ (Kotak Silver ETF) 15.90%
  • ग्रो सिल्‍वर ईटीएफ (Groww Silver ETF) 15.76% 
  • HDFC सिल्‍वर ईटीएफ (HDFC Silver ETF) 15.60% 
  • SBI सिल्‍वर ईटीएफ (SBI Silver ETF) 15.40% गिरा  
  • Nippon India Silver ETF 15% गिरा 
  • Zerodha Silver ETF 14% गिरा  
  • Mirae Asset Silver ETF 13.98% गिरा 
  • ICICI Prudential Silver ETF 13.50% गिरा  

सोना-चांदी और ETF पर क्‍या है एक्‍सपर्ट की सलाह? 

केडिया एडवायजरी के MD अजय सुरेश केडिया के मुताबिक, जबरदस्त तेजी के बाद कीमती धातुओं में पिछले एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है. सोना-चांदी के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई, जिससे कीमतें धड़ाम हो गईं. स्टॉक एक्सचेंजों ने सोने और चांदी पर 'मार्जिन' बढ़ा दिया है. वहीं ETFs पर दबाव देखा जा रहा है. गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETFs) में भारी बिकवाली हो रही है, जिसके चलते कीमतों में 20% तक का करेक्‍शन आया है. उन्‍होंने कहा, 'अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव और बढ़ गया है. इसके पीछे जियो-पॉलिटिकल फैक्‍टर भी है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के संकेतों से वैश्विक तनाव कम हुआ है, जिससे 'सेफ-हेवन' (सुरक्षित निवेश) के रूप में सोने की मांग घटी है. उन्‍होंने निवेशकों को पोर्टफोलिया डायवर्सिफिकेशन की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: चांदी ₹1.79 लाख हुई सस्ती, सोने का भाव गिरकर 1.37 लाख हुआ 

Featured Video Of The Day
Mamata On SIR: Bengal में SIR फिर भड़कीं ममता! CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Supreme Court में याचिका