Gold Price: 1.52 लाख से गिरकर 1.22 लाख पर आया सोना, खरीदारी का सुनहरा मौका, कीमतों में गिरावट से क्यों खुश हैं ज्वेलर्स?

Gold Price Drop: रिकॉर्ड हाई से सोने की कीमतों में 35% तक और चांदी में 50% से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.शादी के सीजन से पहले दाम घटने से ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gold-Silver Price Crash: शादी के सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट, ज्वेलरी शोरूम पर उमड़ी भीड़
NDTV इंडिया

Gold Price Fall: सोने की कीमतों में पिछले कुछ समय में जोरदार गिरावट आई है. जनवरी 2026 के रिकॉर्ड हाई स्तर से सोना करीब 23% से 35% तक नीचे आ चुका है. वहीं, पिछले एक हफ्ते में ही इसकी कीमतों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दाम में इस गिरावट से जहां ग्राहकों को राहत मिली है, वहीं ज्वेलर्स भी इसे कारोबार के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं. शादी के सीजन से पहले ज्वेलरी की खरीदारी और बुकिंग बढ़ने लगी है. लेकिन इस गिरावट के बीच कारोबारियों को पुराने स्टॉक पर नुकसान की चिंता भी सता रही है.

PM मोदी ने सोना नहीं खरीदने की अपील का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मई में उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी इस सलाह को माना, उन्होंने अपने पैसे बचाए हैं. उन्होंने यह अपील 10 मई को की थी.

मई से अब तक कितना सस्ता हुआ सोना?

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. 11 मई को MCX पर सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार के कारोबार के अंत में घटकर करीब 1.22 लाख रुपये रह गया. यानी इस दौरान कीमत में करीब 20% की गिरावट आई है. ऐसे में अगर किसी परिवार ने मई में 10 ग्राम सोना खरीदने का फैसला टाल दिया था, तो आज उसे करीब 30,000 रुपये कम खर्च करने पड़ेंगे.

कीमत गिरने से ज्वेलरी शॉप पर बढ़ी भीड़

राजस्थान के जयपुर में ज्वेलर सौरभ पारसरामपुरिया ने बताया कि सोने की कीमत कम होना ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है. उनका कहना है कि सोने की कीमत घटी है, लेकिन उसकी असली कीमत और अहमियत कम नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि उनके यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. कोई अंगूठी खरीदने आ रहा है, तो कोई दो महीने बाद आने वाली सालगिरह के लिए गिफ्ट खरीद रहा है. अगले चार महीने में जिन परिवारों में शादी है, वे भी अभी से खरीदारी कर रहे हैं.

Advertisement

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के ज्वेलर अंजन दास के मुताबिक, जिन परिवारों में शादी होने वाली है, उन्हें सोने की कम कीमतों से काफी बचत होगी. ग्राहक अब उतने ही बजट में ज्यादा सोना खरीद सकेंगे. अगर कीमतों में यही स्थिति बनी रहती है, तो बाजार और कारोबार दोनों को फायदा हो सकता है.

चांदी में भी बड़ी गिरावट, कारोबारियों की चिंता

शिमला में सावित्री ज्वेलर्स के मालिक सौरभ सूद ने बताया कि चांदी अपने रिकॉर्ड हाई करीब 4.10-4.12 लाख रुपये प्रति किलो से 50% से ज्यादा गिर चुकी है. फिलहाल इसका भाव करीब 1.55-1.60 लाख रुपये प्रति किलो है. वहीं, सोना 1.75-1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से गिरकर करीब 1.19-1.20 लाख रुपये पर आ गया है. उन्होंने कहा कि कीमतों में गिरावट से शादी के सीजन में ग्राहकों की दिलचस्पी और खरीदारी बढ़ रही है. हालांकि, इस तेज गिरावट से ज्वेलर्स और गोल्ड लोन कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने स्टॉक पर भारी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

Advertisement

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए करोड़ों रुपये, CTI ने जताया आभार

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी सोना नहीं खरीदने की सलाह के लिए आभार जताया है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, जब पीएम मोदी ने यह अपील की थी, तब सोने का भाव करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर करीब 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो रह गया है.

CTI का कहना है कि अगर कारोबारियों ने उस समय बड़े पैमाने पर सोने का स्टॉक खरीदा होता, तो उन्हें हर किलो पर करीब 65 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ता. इससे लाखों ज्वेलर्स कर्ज में डूब सकते थे. CTI के मुताबिक, पीएम की अपील से लाखों ज्वेलर्स और निवेशकों को संभावित बड़े आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिली है.


यह भी पढ़ें | RBI गवर्नर की बैंकों से खास अपील, बड़े कॉरपोरेट्स के बजाय छोटे कारोबारियों को दें लोन, 1000 गुना ज्यादा फायदा

यह भी पढ़ें | सरकारी कर्मचारियों की मौज, फेस्टिवल एडवांस दोगुना कर 50,000 रुपये करेगी कर्नाटक सरकार, OPS पर भी बड़ा बयान

Advertisement

Featured Video Of The Day
DhirendraShastri

Topics mentioned in this article
Gold Price Fall
Gold Price Drop
Gold Rate Fall
Gold Price Down
Gold-Silver Price Crash

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं