हफ्ते में 4 दिन काम, स्‍कूलों में छुट्टी, पेट्रोल पर कोटा... भारत-पाकिस्‍तान से यूरोप तक, ऊर्जा संकट से कैसे निबट रहे देश

पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 दिन का वर्क वीक लागू किया गया है और सरकारी विभागों के लिए ईंधन 50% कम कर दिया गया है. वहीं, म्यांमार में गाड़ियों के नंबर के आधार पर पेट्रोल दिया जा रहा है और कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Energy Crisis से कैसे निपट रहे हैं देश

What Nations Across World Are Doing To Deal With Energy Crisis: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया इस वक्त एक बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते इस संघर्ष के चलते हालात और गंभीर होते जा रहे हैं. इस संकट की बड़ी वजह है ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करना, जो दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस का मुख्य रास्ता है. जब यह रास्ता बाधित होता है, तो पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई पर असर पड़ता है और कीमतें तेजी से बढ़ने लगती हैं.

इस संकट से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों ने सख्त कदम उठाए हैं. एशिया, अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में ईंधन बचाने के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित किए गए हैं, वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया गया है तो कहीं पेट्रोल की लिमिट तय की गई है. कई स्कूलों और बिजनेस को टेम्परेरी रूप से बंद कर दिया गया है.

ऊर्जा संकट से मजबूती से निपट रहा भारत 

भारत मौजूदा ऊर्जा संकट से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रहा है. सरकार ने तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाकर रूस और अन्य देशों से आपूर्ति बढ़ाई है, ताकि किसी एक क्षेत्र (मध्य पूर्व) पर निर्भरता कम हो. घरेलू स्तर पर इथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देकर सालाना 4.5 करोड़ बैरल तेल की बचत की जा रही है. साथ ही, रिफाइनिंग क्षमता विस्तार और 'इकोनॉमिक स्टेबलाइजेशन फंड' जैसे ठोस कदमों से भारत वैश्विक सप्लाई बाधाओं और कीमतों के उतार-चढ़ाव को झेलने में सक्षम हुआ है.

श्रीलंका

एशिया के कई देशों में हालात काफी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं. श्रीलंका में स्कूल, कॉलेज और गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और निजी वाहनों के लिए हर हफ्ते 15 लीटर पेट्रोल की सीमा तय की गई है.

Advertisement

बांग्लादेश और भूटान

बांग्लादेश में बिजली की कमी को देखते हुए सभी इंस्टिट्यूट्स ने पढ़ाई को ऑनलाइन कर दिया गया है और घरों में रोज 5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है. भूटान ने पेट्रोल जमा करने से रोकने के लिए जेरिकैन में ईंधन बेचने पर रोक लगा दी है.

पाकिस्तान

पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 दिन का वर्क वीक लागू किया गया है और सरकारी विभागों के लिए ईंधन 50% कम कर दिया गया है. वहीं, म्यांमार में गाड़ियों के नंबर के आधार पर पेट्रोल दिया जा रहा है और कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - क्‍या 14.2 किलो वाले सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस? सरकार ने बताया अफवाह पर एक गुड न्‍यूज भी दी 

मिस्र, केन्‍या 

अफ्रीका में भी हालात गंभीर हैं. मिस्र में मॉल और रेस्टोरेंट रात 9 बजे तक ही खुले रहेंगे और सरकारी दफ्तर शाम 6 बजे बंद हो जाएंगे. केन्या में ईंधन की बचत के लिए एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी गई है.

न्‍यू‍जीलैंड

न्यूजीलैंड में सरकार 'कार-फ्री डे' लागू करने पर विचार कर रही है, जिसमें लोगों को हफ्ते में एक दिन गाड़ी नहीं चलानी होगी. वहीं, Air New Zealand ने महंगे ईंधन के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी हैं.

यूरोप पर असर

यूरोप के देशों ने भी ईंधन की बचत के लिए सख्त कदम उठाए हैं. स्लोवाकिया में डीजल खरीदने की सीमा तय कर दी गई है, ताकि लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा न करें. 

Advertisement

स्लोवेनिया में भी पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों के लिए फ्यूल की लिमिट तय कर दी गई है, ताकि सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिल सके.

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू हो गई है और हालात बेहतर हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ईरान पर किसी बड़े हमले को टाल दिया गया है. हालांकि ईरान ने इन बातों को नकारते हुए कहा है कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम गिरे! 8,500 रुपये कम हुए सिल्वर के दाम, जानिए गोल्‍ड कितना सस्‍ता हो गया

Featured Video Of The Day
धर्म बदलने वाले शख्स को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का टो टूक फैसला