Forbes Billionaires List 2026: कहते हैं कि टाइम बदलते देर नहीं लगती, लेकिन 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2026 जारी हो गई है और इस साल की लिस्ट किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस बार केवल दौलत नहीं बढ़ी है बल्कि एआई की ताकत ने 45 नए लोगों को रातों-रात अरबपति बना दिया है.
45 नए चेहरों की एंट्री
फोर्ब्स 2026 की सूची में सबसे बड़ा हाइलाइट AI सेक्टर रहा. दुनिया भर से 45 नए अरबपति इस क्लब में शामिल हुए हैं और बड़ी बात यह है कि इन सभी की सफलता के पीछे एआई का हाथ है. सिलिकॉन वैली से लेकर भारत तक तकनीक के इन दिग्गजों ने ग्लोबल मार्केट में तहलका मचा दिया है.
38 साल की उम्र में एडविन चेन का कमाल
38 साल के एडविन चेन Surge AI के फाउंडर और सीईओ हैं. उनकी कंपनी डेटा लेबलिंग और AI ट्रेनिंग में दुनिया की दमदार कंपनियों में शुमार हो गई है. एडविन चेन ने ना केवल अरबपतियों की लिस्ट में जगह बनाई, बल्कि उनकी इस साल की अरबपति लिस्ट में नई एंट्री हैं उनकी नेटवर्थ में आया उछाल बताता है कि डेटा ही भविष्य का असली सोना है.
अरविंद श्रीनिवास का जलवा
भारतीयों के लिए भी इस लिस्ट में गर्व करने वाली खबर है. Perplexity AI के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने भी इस साल अरबपतियों की सूची में धमाकेदार एंट्री की है. गूगल जैसे दिग्गजों को चुनौती देने वाले अरविंद की सर्च इंजन कंपनी ने निवेशकों का दिल जीत लिया है, जिससे उनकी निजी संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
क्यों बदला दुनिया का आर्थिक नक्शा?
एक्सपर्ट का मानना है कि 2026 वह साल है जहां कंप्यूटिंग पावर और अल्गोरिदम ने सबसे ज्यादा अपनी ताकत दिखाई है. Surge AI जैसी कंपनियों ने AI को सिखाने के लिए जरूरी हाई-क्वालिटी डेटा मुहैया कराया. वहीं दूसरी तरफ Perplexity AI ने जानकारी खोजने के तरीके को बदला.
पुराने दिग्गज और नई चुनौती
जहां एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गज अपनी जगह बनाए हुए हैं, वहीं एडविन चेन और अरविंद श्रीनिवास जैसे युवा तुर्कों ने यह साबित कर दिया है कि अगर आपके पास सही तकनीक है, तो आप पुराने दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.














