Womens Day Financial Gifts: हर साल 8 मार्च को देश महिला दिवस मनाता है. महिला दिवस यानी मां, बहन और पत्नी के लिए खास दिन. इसके लिए हम उन्हें बुके, चॉकलेट के साथ ज्वेलरी जैसे गिफ्ट देते हैं. पर क्या इस बार कुछ ऐसा दे सकते हैं जो उनके आने वाले कल को सेफ बनाए? इस महिला दिवस आप कुछ शानदार सरकारी स्कीम्स के जरिए स्पेशल दिन को और खास बना सकते हैं.
Womens Day Financial Gifts
मां के लिए
सरकार की महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) योजना मां के लिए एक बेहतरीन रिटायरमेंट सपोर्ट हो सकती है. इसमें 7.5% की फिक्स्ड ब्याज दर मिलती है, जो कई बैंक एफडी से अच्छी है. यह 2 साल की योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. फायदे की बात करें तो सरकारी गारंटी के साथ सेफ रिटर्न और टैक्स बेनिफिट्स इस स्कीम में मिलते हैं.
Womens Day Special
बहन के लिए
आपकी बहन को एक बजट-फ्रेंडली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान उन्हें मेडिकल इमरजेंसी से बचा सकता है. आजकल ऐसे प्लान्स मार्केट में हैं जो खासतौर पर महिलाओं के लिए हैं, जिनमें मैटरनिटी कवर, क्रिटिकल इलनेस और ओपीडी के कवर मिल जाते हैं. साथ ही अगर वो निवेश भी करना चाहती है, तो फिर ULIP प्लान्स एक अच्छा ऑप्शन है, जिसमें लाइफ कवर के साथ मार्केट लिंक्ड ग्रोथ का भी फायदा उठाया जा सकता है.
Womens Day Financial Gifts
पत्नी के लिए
पत्नी के लिए टर्म इंश्योरेंस का सबसे बड़ा गिफ्ट आप दे सकते हैं. दरअसल महिलाओं के लिए कंपनियां डिस्काउंटेड रेट्स पर टर्म प्लान देती हैं. जिसका फायदा ये होता है कि आप बहुत कम मंथली प्रीमियम पर 1 करोड़ रुपये तक का लाइफ कवर ले सकते हैं. एक और सबसे बड़ा फायदा है कि अगर आप जॉइंट लाइफ कवर ऑप्शन भी ले सकते हैं. यानी दोनों पति-पत्नी दोनों एक ही पॉलिसी का फायदा उठा सकते हैं.













