EPFO का बड़ा अपडेट! अब पोर्टल से नहीं होगा UAN एक्टिवेशन, ऐसे चालू होगा आपका PF अकाउंट, जानें प्रोसेस

EPFO UAN Activation Rules Change: ईपीएफओ पोर्टल से यूएएन एक्टिवेशन और नया नंबर जनरेट करने की सुविधा बंद हो गई है. अब पीएफ सब्सक्राइबर्स को उमंग ऐप पर 'फेस ऑथेंटिकेशन' के जरिए यह काम करना होगा.जानें नया तरीका

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
UMANG UAN activation online: अब EPFO पोर्टल नहीं चालू होगा UAN! EPFO ने लागू किया नया नियम

EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपना यूनिफाइड मेंबर पोर्टल बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिर से शुरू कर दिया है. पोर्टल का इंटरफेस पहले से नया और बेहतर हो गया है, लेकिन इसके साथ कुछ बड़े बदलाव भी किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब UAN एक्टिवेशन और नया UAN अलॉटमेंट EPFO की वेबसाइट से नहीं होगा. ईपीएफओ ने अपनी ऑनलाइन सर्विस को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए पोर्टल से UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है. इसके लिए अब पीएफ सब्सक्राइबर्स को अपना यूएएन एक्टिवेट करने के लिए अनिवार्य रूप से सरकार के उमंग ऐप (UMANG App) का इस्तेमाल करना होगा

यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ( UMANG) भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसके जरिए लोग कई सरकारी विभागों की ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं. EPFO की कई सेवाएं भी अब इसी ऐप के जरिए मिलेंगी. अगर आप EPF अकाउंट  का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए पोर्टल पर हुए इन बड़े बदलावों और UAN एक्टिवेट करने के इस नए तरीके को जानना बेहद जरूरी है...

EPFO पोर्टल पर क्या-क्या बदल गया?

EPFO ने पोर्टल अपग्रेड के बाद अपनी कई ऑनलाइन सर्विसेज का तरीका बदल दिया है. अब पीएफ सब्सक्राइबर्स पहले की तरह वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन या नया UAN अलॉटमेंट नहीं कर पाएंगे. ये दोनों सुविधाएं अब पूरी तरह उमंग ऐप पर शिफ्ट कर दी गई हैं. इसके अलावा अब इन सर्विसेज के लिए आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन (FAT) अनिवार्य कर दिया गया है.

EPFO के मुताबिक, यह बदलाव ऑनलाइन सर्विसेज को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए किया गया है.

Advertisement

अब वेबसाइट से नहीं होगा UAN एक्टिवेशन

पहले पीएफ मेंबर्स EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाकर अपना UAN एक्टिवेट कर सकते थे. लेकिन अब यह सुविधा वेबसाइट से हटा दी गई है.

अब UAN एक्टिवेशन के लिए उमंग ऐप का इस्तेमाल करना होगा और पूरी प्रक्रिया आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पूरी करनी होगी.

Advertisement

उमंग ऐप से UAN एक्टिवेशन कैसे करें?

UAN एक्टिवेशन के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें...

  1. गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें.
  2. ऐप में EPFO सर्विसेज खोलें.
  3. UAN सर्विसेज थ्रू फेस ऑथ के तहत UAN एक्टिवेशन सेलेक्ट करें.
  4. आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  5. स्क्रीन पर दिए गए गाइडलाइन का पालन करके UAN एक्टिवेट करें.

अब उमंग ऐप से होगा नया UAN अलॉटमेंट 

EPFO ने अपनी वेबसाइट से डायरेक्ट UAN अलॉटमेंट की सुविधा भी हटा दी है. यानी अब नया UAN वेबसाइट से नहीं बनाया जा सकेगा.जिस कर्मचारी को नया UAN चाहिए, उसे अब उमंग ऐप के जरिए ही आवेदन करना होगा.

उमंग ऐप से नया UAN कैसे बनाएं?

  1. उमंग ऐप खोलें.
  2. EPFO सर्विसेज पर जाएं.
  3. UAN अलॉटमेंट एंड एक्टिवेशन के ऑप्शन को चुनें.
  4. आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
  5. स्क्रीन पर दिए गए गाइडलाइन को फॉलो करते हुए नया UAN जनरेट करें.

UAN क्या है? 

UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा हर  सैलरीड लोगों को दिया जाता है जिसका पीएफ (PF) कटता है. यह 12 अंकों का एक परमानेंट नंबर होता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी आप नौकरी बदलते हैं, तो आपकी नई कंपनी पुराना पीएफ अकाउंट इसी UAN से लिंक कर देती है. यानी कंपनियां बदलने के बाद भी आपका UAN नहीं बदलता, जिससे आप एक ही जगह से अपने अलग-अलग पीएफ खातों का बैलेंस देख सकते हैं, पुराना पैसा नए खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन एडवांस पैसा भी निकाल सकते हैं.

EPFO ने क्यों किए ये बदलाव?

EPFO के मुताबिक, यह बदलाव डाटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर मॉर्डनाइजेशन का हिस्सा है. इसका मकसद ऑनलाइन सर्विसेज को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है.EPFO ने बताया है कि पोर्टल अपग्रेड के बाद शुरुआती दो हफ्तों तक क्लेम और दूसरी ऑनलाइन रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. इसकी वजह एडिशनल वेरिफिकेशन और वैलिडेशन चेक्स हैं.

EPFO ने मेंबर्स से अपील की है कि वे एक ही रिक्वेस्ट को बार-बार सबमिट न करें और पीक आवर्स में बार-बार लॉगिन करने से भी बचें. इससे सिस्टम पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ेगा.
 

Advertisement
Topics mentioned in this article
EPFO
UAN Activation
UMANG App
PF Account