90 गज का प्‍लॉट 70 लाख, 150 गज के ढाई करोड़, दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के किनारे जमीन के भाव आसमान पर

Delhi-Mumbai Expressway Property Rates: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पहले सोहना और आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं. जानिए निवेश का सही समय और मौजूदा रेट्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Delhi-Mumbai Expressway Property Rates: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो जरा अपना बजट तैयार कर लीजिए. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम जैसे-जैसे पूरा हो रहा है, इसके किनारे मौजूद जमीनों के भाव रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. जो कल तक बंजर या खेती की जमीन थी, आज उनकी कीमत आसमान तक पहुंच रही हैं. आलम यह है कि सोहना और एक्सप्रेसवे के पास वाले इलाकों में 90 गज के छोटे से प्लॉट की कीमत 70 लाख रुपये तक पहुंच गई है.

जुलाई से शुरू होगा सफर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जुलाई में ऑपरेशनल होने की उम्मीद है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से मुंबई का सफर तो आसान होगा ही, लेकिन उससे पहले रियल एस्टेट मार्केट में जबरदस्त हलचल मच गई है. एक्सप्रेसवे के किनारे कनेक्टिविटी सुधरने से निवेशकों और घर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट और रियल एस्टेट जानकारों की मानें तो पिछले दो सालों में यहां जमीनों के दाम 200 से 300 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.

delhi mumbai expressway property rates hike

ढाई करोड़ में मिल रहा है 150 गज का प्लॉट

हैरान करने वाली बात यह है कि एक्सप्रेसवे के पास प्राइम लोकेशंस पर प्रॉपर्टी की मांग सप्लाई से कहीं ज्यादा है. जानकारों के अनुसार, कुछ प्रीमियम पॉकेट्स में 150 गज के प्लॉट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये तक कोट की जा रही है. गुरुग्राम के सोहना रोड से सटे इलाकों में अब मिडिल क्लास के लिए जमीन खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

क्यों बढ़ रही है इतनी डिमांड?

  • एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली, गुरुग्राम और जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.
  • एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लॉजिस्टिक हब और इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जा रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
  • निवेशकों को भरोसा है कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू होने के बाद कीमतें और भी ज्यादा बढ़ेंगी.

क्या अभी निवेश करना सही है?

मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोहना और इसके आसपास के सेक्टर अब हॉटस्पॉट बन चुके हैं. जानकारों का कहना है कि अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो अभी भी कुछ पॉकेट्स में आपके लिए ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि, खरीदारी से पहले रेरा अप्रूवल और जमीन के टाइटल की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.

Featured Video Of The Day
US Iran War: America ने 20 ईरानी जहाज को समंदर में दफनाया! | Israel Iran War | BREAKING NEWS