Defence stocks: बजट भाषण शुरू होते डिफेंस सेक्टर में जोश, ideaForge और MTAR के शेयर 13% तक उछले

Defence shares : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट 2026 पेश कर रही हैं.बजट भाषण के बीच डिफेंस सबसे पसंदीदा सेक्टर बनकर उभरा है.आज डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है .कई स्टॉक्स रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Defence sector stocks: बजट के दौरान डिफेंस सेक्टर में जोश साफ नजर आ रहा है.
नई दिल्ली:

आज आम बजट 2026 पेश किया जा रहा है और इसी के साथ शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई है. खासतौर पर डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. निवेशकों को उम्मीद है कि इस बार बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए ज्यादा पूंजीगत खर्च यानी कैपेक्स का ऐलान हो सकता है. 

Nifty India Defence Index में मजबूती

बजट के दौरान डिफेंस सेक्टर का इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है.Nifty India Defence Index करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 8,345.50 के स्तर पर पहुंच गया. इससे साफ है कि निवेशकों की नजर इस सेक्टर पर टिकी हुई है.

यहां जानें बजट के दौरान डिफेंस सेक्टर के उन शेयरों का हाल, जिन्होंने आज बाजार में जोश भर दिया है:..

ideaForge Technology में सबसे ज्यादा उछाल

ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.यह शेयर करीब 13 फीसदी उछलकर ₹484.35 पर पहुंच गया. ड्रोन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर सरकार के बढ़ते फोकस से कंपनी को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

MTAR Technologies भी  रफ्तार तेज

MTAR Technologies के शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली.यह शेयर करीब 12.25 फीसदी चढ़कर ₹3,077.80 पर ट्रेड करता नजर आया. कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस से जुड़े हाई-एंड प्रोजेक्ट्स में काम करती है, जिससे बजट से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं.

Data Patterns में 8% मजबूती

Data Patterns (India) के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई.यह स्टॉक करीब 8.77 फीसदी बढ़कर ₹2,787.20 पर पहुंच गया. कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस सिस्टम्स से जुड़ी है.

Paras Defence के शेयर भी 4 % चढ़े

Paras Defence and Space Technologies के शेयरों में भी बजट से पहले तेजी देखने को मिली.यह शेयर करीब 4.64 फीसदी की बढ़त के साथ ₹732.40 पर कारोबार करता दिखा.

Advertisement

HAL में भी मजबूती

सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics Limited यानी HAL के शेयरों में भी खरीदारी रही.HAL का शेयर करीब 2.15 फीसदी चढ़कर ₹4,700.10 पर पहुंच गया.

BEL के शेयर भी हरे निशान में

Bharat Electronics Limited यानी BEL के शेयरों में भी तेजी देखी गई.यह शेयर करीब 3.26 फीसदी की बढ़त के साथ ₹459 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

Advertisement

आज क्यों बढ़ रहे हैं डिफेंस शेयर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक FY27 के लिए डिफेंस बजट में करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.ड्रोन, नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च और डेवलपमेंट, एयरफोर्स और नेवी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है.इससे डिफेंस कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने और उनकी कमाई बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

बजट के दौरान डिफेंस सेक्टर में जोश साफ नजर आ रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट के बाद उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में निवेश से पहले जोखिम और लंबी अवधि के नजरिए को ध्यान में रखना जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget 2026: बजट में ऐलान Microwave Oven और Batteries हो गईं सस्ती | Nirmala Sitharaman