कच्चा तेल $105 के पार पहुंचा, आज कई राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक कर लें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today 16 March 2026: मिडिल ईस्ट में जंग से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, गुजरात और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ. आपके शहर में आज, 16 मार्च को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट . यहां जानिए...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Crude Oil Price: कच्चे तेल की ग्लोबल कीमतों का असर भारत के अलग-अलग राज्यों में दिखने लगा है.

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब दुनिया भर की रसोई और गाड़ियों की रफ्तार पर भारी पड़ने लगी है. सोमवार, 16 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी दिख रहा है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह टूट गई है, जिससे फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं.यहां जानिए कच्चे तेल का ताजा रेट और आपके शहर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता...

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद कच्चे तेल के दाम बेकाबू हो गए हैं. सोमवार सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में 2% तक की बढ़त देखी गई.ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $2.01 की बढ़त के साथ $105.15 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, WTI क्रूड $1.61 की उछाल के साथ $100.32 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत से अब तक तेल की कीमतें 40% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जो 2022 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है.

आज 16 मार्च को पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता?

कच्चे तेल की ग्लोबल कीमतों का असर भारत के अलग-अलग राज्यों में दिखने लगा है. आज ,16 मार्च को कई राज्यों में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है, हालांकि  दिल्ली मुंबई जैसे देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम  में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement

मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट 

  • दिल्ली में पेट्रोल आज भी ₹94.77 प्रति लीटर और उत्तर प्रदेश में ₹94.46 प्रति लीटर  पर बना हुआ है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत ₹90.03 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹105.45 और एक लीटर डीजल के लिए ₹92.02 खर्च करने होंगे.
  • चेन्नई में पेट्रोल 0.04 पैसे सस्ता होकर ₹100.80 प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल का भाव ₹92.39 प्रति लीटर पर है.

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

  • गुजरात में पेट्रोल के दाम 0.73 पैसे बढ़कर ₹95.27/लीटर हो गए हैं.
  • उत्तराखंड में पेट्रोल 0.90 पैसे महंगा होकर ₹93.64/लीटर पर पहुंच गया है.
  • गोवा  में पेट्रोल 0.64 पैसे बढ़कर ₹96.96 हो गया है.
  • आंध्र प्रदेश में 0.53 पैसे बढ़कर ₹109.57/लीटर हो गया है.
  • महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.42 पैसे बढ़कर  ₹104.64 /लीटर हो गया है.
  • पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतों में 0.42 पैसे की बढ़त हुई है और यह ₹106.64/ लीटर हो गया है.

हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम? 

ईरान ने होर्मुज स्टेट (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है. इसके अलावा, ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर हमलों के खतरों ने निवेशकों को डरा दिया है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि यह ग्लोबल ऑयल मार्केट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सप्लाई संकट है.

राहत की खबर, मार्केट में आएगा सुरक्षित भंडार

तेल बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने अपने सुरक्षित भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारने का फैसला किया है. एशिया और ओशिनिया देशों से यह स्टॉक तुरंत जारी होगा, जबकि यूरोप और अमेरिका से मार्च के अंत तक तेल उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Drone हमले के बाद Dubai Airport पर लगी भीषण आग, उड़ाने अस्थायी रूप से स्थागित | BREAKING NEWS