CNG का रेट भी दिल्ली NCR में तीसरी बार बढ़ा, पेट्रोल-डीजल के बाद महंगाई का एक और झटका

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तीसरी बार बढ़े CNG के रेट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देशभर में दिल्ली एनसीआर समेत सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की तीसरी बार वृद्धि की गई है
  • दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो और नोएडा में 89.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है
  • पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमत में एक बार फिर इजाफा हो गया है. दिल्‍ली एनसीआर समेत देशभर में सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की गई है. ये पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार है, जब सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है. 8 दिन में सीएनजी के दाम में भी 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. इधर, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है.  CNG की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में अब दाम 81.09 रुपये प्रति किलो और नोएडा में 89.70 रुपये प्रति किला हो गए हैं. 

प्रमुख शहरों में CNG के बढ़े हुए रेट

  • दिल्ली (NCT) - ₹81.09 प्रति किलोग्राम
  • नोएडा - ₹89.70 प्रति किलोग्राम
  • गाज़ियाबाद - ₹89.70 प्रति किलोग्राम
  • मुज़फ्फरनगर - ₹89.58 प्रति किलोग्राम
  • मेरठ - ₹89.58 प्रति किलोग्राम
  • शामली - ₹89.58 प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम - ₹86.12 प्रति किलोग्राम
  • रेवाड़ी - ₹85.70 प्रति किलोग्राम
  • करनाल - ₹85.43 प्रति किलोग्राम
  • कैथल - ₹86.43 प्रति किलोग्राम
  • कानपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्राम
  • हमीरपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्राम
  • फतेहपुर - ₹92.42 प्रति किलोग्राम
  • अजमेर - ₹90.44 प्रति किलोग्राम
  • पाली - ₹90.44 प्रति किलोग्राम
  • राजसमंद - ₹90.44 प्रति किलोग्राम
  • महोबा - ₹87.42 प्रति किलोग्राम
  • बांदा - ₹87.42 प्रति किलोग्राम
  • चित्रकूट - ₹87.42 प्रति किलोग्राम
  • हापुड़ - ₹90.70 प्रति किलोग्राम
  • गौतम बुद्ध नगर - ₹89.70 प्रति किलोग्राम
  • ग्रेटर नोएडा - ₹89.70 प्रति किलोग्राम

तीसरी बार बढ़े CNG के रेट

मई के महीने में यह तीसरी बार है, जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 17 मई को सीएनजी के रेट 1 प्रति रुपए किलोग्राम बढ़े थे. इससे पहले शुक्रवार यानि 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था. उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी. ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है. वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे मार्ग से होकर गुजरता है और आपूर्ति में रुकावटों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. 

ये भी पढ़ें :-दिल्‍ली में 80, नोएडा-गाजियाबाद में 89 रुपये की हो गई CNG! मेरठ, कानपुर, चित्रकूट में कितनी महंगी, क्‍या होगा असर?

क्‍यों बढ़ रहे CNG के दाम?
 

देश की प्रमुख शहर गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) के अनुसार, "अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर सीएनजी की लागत पर पड़ा है. इसी कारण कंपनी को खुदरा कीमतों में बदलाव करना पड़ा. कंपनी का कहना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल बढ़ी हुई लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए की गई है. हालांकि, कंपनी ने दावा किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद सीएनजी अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता ईंधन है. मौजूदा दरों पर सीएनजी व्‍हीकल को चलाने के खर्च अन्य ईंधन के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत तक कम पड़ता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Politics | CM Suvendu को किसने दी बॉर्डर पर दफन करने की धमकी? | NDTV India