Bank Open or Not Today: सोमवा से शुक्रवार तक अपने काम में, अपनी जॉब में व्यस्त रहने वाले लाखों लोग अपने बहुत से काम शनिवार के लिए रखते हैं. इन्हीं कामों में होते हैं हैं- बैंक से जुड़े काम. आज फिर शनिवार है और बहुत सारे लोगों के मन में ये सवाल हो सकता है कि आज बैंक खुला है या बंद? शनिवार के दिन बैंक खुला या बंद होने को लेकर कन्फ्यूजन इसलिए रहता है, क्योंकि बैंकों में हर शनिवार को कामकाज नहीं होता. दरअसल डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही बहुत सारे काम बिना बैंक गए ही हो जाते हैं. जैसे कि कैश निकालना हो तो ATM है, पैसों का लेन-देन करना है तो UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. बावजूद इसके बहुत सारे कामों के लिए बैंक जाना जरूरी हो जाता है.
अब जैसे कि किसी को नया बैंक अकाउंट खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, लोन लेने या फिर किसी अन्य काम के सिलसिले में बैंक मैनेजर से मिलना हो- इन सारे कामों के लिए बैंक के वर्किंग डे और वर्किंग टाइमिंग के बारे में जानना जरूरी है. वैसे लोगों के लिए तो ये और जरूरी हो जाता है, जो खासकर सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस में व्यस्त रहते हैं और शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं.
आज 25 अप्रैल को बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Closed?
आप अगर आज यानी शनिवार, 25 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. वैसे तो आज देश में किसी प्रमुख पर्व या त्योहार की छुट्टी भी नहीं है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.
चूंकि आज 25 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप अगर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. आज आपको ब्रांच जाकर कोई फायदा नहीं होने वाला. आप बैंक पहुंचेंगे तो वहां ताला लटका मिल सकता है.
बैंकों के लिए शनिवार का नियम
- पहला शनिवार : बैंक खुले रहते हैं
- दूसरा शनिवार : देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- तीसरा शनिवार : बैंक खुले रहेंगे.
- चौथा शनिवार (25 अप्रैल): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद हो तो ऑनलाइन बैंकिंग ही सहारा
आज 25 अप्रैल शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए आप अपने जरूरी काम बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भट्ठी जैसे तप रहे दिल्ली-UP और ये राज्य, 36 शहरों में पारा 43 पार, प्रचंड गर्मी के बीच बारिश करेगी खेला?














