Bank Open or Not Today: सोमवार से शुक्रवार की भागदौड़ के बाद आज से वीकेंड शुरू है. आज शनिवार और कल रविवार को थोड़ी राहत, थोड़ा सुकून रहने वाला है. हालांकि बाकी सारे कई जरूरी काम निबटाने भी होते हैं. बैंक से जुड़े काम भी इन्हीं में शामिल हैं. बहुत सारे लोग सोमवार से शुक्रवार तक दफ्तर की जॉब या बिजनेस या काम के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं और सोचते हैं कि बैंक से जुड़े काम, शनिवार को करवा लेंगे. आज बैंक खुला है या बंद, ये सवाल शनिवार के दिन अक्सर लोगों के मन में रहता ही है. कन्फ्यूजन होना भी लाजिमी है, कारण कि बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी नहीं होती. कुछ शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, कुछ शनिवार को बंद.
भले ही डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में कैश निकालने के लिए ATM और पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी हो जाता है. फिर चाहे वो नया खाता खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना हो या बैंक मैनेजर से लोन के सिलसिले में मिलना हो, ऐसे तमाम कामों के लिए बैंक की वर्किंग डे के बारे में जानना बेहद जरूरी है. तो फिर यहां जान लीजिए आज बैंक खुला है या बंद.
आज 18 अप्रैल को बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Not?
अगर आप आज यानी शनिवार, 18 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की बात है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों वाली लिस्ट में आज की तारीख शामिल नहीं है. RBI के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं.
चूंकि आज 18 अप्रैल महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक खुले रहेंगे. आज किसी प्रमुख पर्व या त्योहार की छुट्टी भी नहीं है, इसलिए आप बिना किसी टेंशन के अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जा सकते हैं.
बैंकों के लिए क्या हैं शनिवार के नियम?
- पहला शनिवार: देशभर में बैंक खुले रहेंगे.
- दूसरा शनिवार: देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- तीसरा शनिवार(18 अप्रैल): सारे बैंक खुले रहेंगे.
- चौथा शनिवार (25 अप्रैल): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 20 अप्रैल (अक्षय तृतीया/बसवा जयंती): इन खास अवसरों पर मुख्य रूप से बेंगलुरु और कुछ अन्य दक्षिण भारतीय शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अप्रैल (गरिया पूजा): गरिया पूजा उत्सव के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक की शाखाएं बंद रहने की स्थिति में भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहती हैं. ऐसे में डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए आप अपने जरूरी काम बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा@50: 1,000 करोड़ का ताज, MNCs, जापानी सिटी, US-दुबई की नजर! न्यू नोएडा में किधर आने वाली हैं कौन-सी कंपनियां?














