Sunday bank holiday or not:अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आज तो रविवार है. ऐसे में आज बैंक जाकर काम कैसे हो पाएगा? हर रविवार को तो वीकेंड की वजह से बैंक बंद रहता है. लेकिन क्या इस रविवार यानी 27 सितंबर को बैंक खुला रहने वाला है? घर से निकलने से पहले ये जरूर कंफर्म कर लें कि आज बैंक की छुट्टी तो नहीं है...
आज 27 सितंबर को बैंक खुला है या नहीं?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.इससे पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड भी पड़ रही थी.ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंक से जुड़े काम ठप हो सकते थे. लेकिन ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने 27 सितंबर को कुछ बैंकों को खोलने का फैसला किया है. इसलिए आप ये कन्फ्यूजन दूर कर लें कि आज कौन से बैंक खुले रहेंगे और कौन से बैंक बंद रहने वाले हैं.
रविवार को कौन- कौन से बैंक खुले हैं?
28 सितंबर से शुरू हो रही बैंक कर्मचारियों की तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. वित्त मंत्रालय ने बताया कि 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंक (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) सामान्य रूप से खुले रहने वाले हैं. यानी SBI, PNB, Canara Bank, Bank of India के कस्टमर आज बैंक जाकर आपना काम करा सकते हैं.
RBI ने भी सभी बैंक ब्रांच, ऑफिस, एटीएम और करेंसी चेस्ट को रविवार को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है. इसका मकसद यह है कि लोग बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकें.
आज बंद रहेंगे ये बैंक
सरकार का रविवार को बैंक खोलने का यह निर्देश सिर्फ सरकारी और ग्रामीण बैंकों के लिए है. इसका HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों से कोई लेना-देना नहीं है. ये सभी प्राइवेट बैंक रविवार 27 सितंबर को भी पूरी तरह बंद रहेंगे. इसलिए अगर आपका खाता किसी प्राइवेट बैंक में है, तो बैंक जाने के बजाय नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करें.
हड़ताल के बीच प्राइवेट बैंकों के ग्राहकों को राहत
यह हड़ताल मुख्य रूप से सरकारी बैंकों में देखने को मिलेगी. इसलिए 28 से 30 सितंबर 2026 तक ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank और IndusInd Bank जैसे प्राइवेट बैंकों के सामान्य रूप से काम जारी रहेगा .ऐसे में हड़ताल के दौरान प्राइवेट बैंकों के ग्राहकों को बैंकिंग से जुडे काम में कोई समस्या नहीं आएगी. वहीं हड़ताल को देखते हुए कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले से जरूरी काम पूरा करने की सलाह दी है.
SBI और बैंक ऑफ इंडिया की अपने ग्राहकों को सलाह
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. बैंकों का कहना है कि वह ब्रांच और ऑफिस में जरूरी सर्विस जारी रखने की कोशिश करेगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं. बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले अपने बैंक काउंटर वाले जरूरी काम तुरंत निपटा लें.
हड़ताल के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ग्राहक YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM,बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट पॉइंट और कैश डिपॉजिट मशीन जैसी 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bank Strike: बैंक हड़ताल में नो टेंशन! 28 से 30 सितंबर तक 17 लाख BC बनेंगे सहारा, कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं देंगे