Bank Holiday on March 3, 2026: मार्च का महीना शुरू होते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. आज मंगलवार, 3 मार्च 2026 को देश के कई हिस्सों में होली का जश्न मनाया जा रहा है. अगर आप मंगलवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आज बैंक खुला है या बंद. दरअसल लोगों के बीच कन्फ्यूजन ये है कि होली के चलते बैंक में 3 मार्च को छुट्टी रहेगी या 4 मार्च को बैंक बंद रहेगा. बता दें कि होली के मौके पर आज कई राज्यों में बैंकों में ताला लटका रहेगा, जबकि कुछ शहरों में बैंक कल बंद रहेंगे.
ऐसे में आज बैंक जाने से पहले जान लें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का बैंक हॉलिडे कैलेंडर क्या कहता है? आज आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?
आज 3 फरवरी को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 3 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में होली और डोल जतरा के मौके पर बैंकों की छुट्टी है. अगर आप दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना या कोलकाता जैसे शहरों में रहते हैं, तो आज बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में धुलंडी मनाई जा रही है, इसलिए बैंक ब्रांच में कोई काम नहीं होगा. ऐसे में बिना जानकारी के बैंक जाने पर आपको वापस लौटना पड़ सकता है.
कुछ राज्यों में 4 फरवरी को रहेगी बैंकों की छुट्टी
होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन मनाया जा रहा है. यही वजह है कि कुछ शहरों में बैंक आज खुले हैं, लेकिन कल यानी 4 मार्च को वहां छुट्टी रहेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और रांची जैसे शहरों में कल 4 मार्च को होली की मुख्य छुट्टी मनाई जाएगी. इसलिए अगर आप इन शहरों में हैं, तो आज अपना काम निपटा सकते हैं क्योंकि कल यहां बैंक बंद रहेंगे.
आरबीआई की छुट्टियां 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट' के तहत तय होती हैं. चूंकि हर राज्य की अपनी परंपराएं और त्योहारों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए छुट्टियां भी शहर के हिसाब से तय की जाती हैं. यही कारण है कि आज जहां मुंबई और दिल्ली में बैंक बंद हैं, वहीं देश के कुछ अन्य हिस्सों में बैंकिंग सर्विस बिल्कुल सामान्य रूप से चल रही हैं.
डिजिटल बैंकिंग सर्विस पर नहीं लगेगा ब्रेक
भले ही बैंक की फिजिकल बैंक ब्रांच बंद रहे, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक बंद रहने के दौरान भी ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. आप घर बैठे किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहां लेनदेन में कोई दिक्कत नहीं आएगी.
बैंक जाने से पहले चेक कर लें हॉलिडे लिस्ट
अगर आपको चेक जमा करना है या बैंक जाकर कोई कागजी काम निपटाना है, तो बेहतर होगा कि आप अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays in March 2026) चेक करके ही जाएं. त्योहारों के इस सीजन में बैंक जाने से पहले ऐसा करना समझदारी है ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें.














