इस हफ्ते कितने दिन खुलेंगे बैंक? SBI से HDFC तक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की छुट्टी वाली लिस्ट

जून के नए हफ्ते में ये जानना जरूरी है कि बैंक कितने दिन खुले रहने वाले हैं. इस खबर में आरबीआई के कलेंडर के अनुसार बैंक की छुट्टी के बारे में जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जून के दूसरे हफ्ते में बैंक अपने वीकली ऑफ पर बंद रहेंगे.

जून का दूसरा हफ्ता शुरु हो रहा है. बैंक से लेकर कई सरकारी संस्थानों की छुट्टियां हर वीक बदलती रहती हैं. बैंक की बात करें तो चेक क्लियरिंग या बैंक मैनेजर से जुड़े जरूरी कामों के लिए हमें ब्रांच जाना ही पड़ता है. घर से निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं. अगर इस हफ्ते यानी 8 से 14 जून के बीच बैंक के काम का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महीने की शुरुआत से पहले ही जून 2026 का छुट्टी वाला कलेंडर जारी कर दिया था. वीकली ऑफ को मिलाकर अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में ताले लटके नजर आएंगे. चाहे सरकारी बैंक हो या प्राइवेट बैंक, देश के सभी बैंकों पर ये छुट्टियां लागू होंगी. ऐसे में इन छुट्टियों के बारे में जान लीजिए, कहीं ऐसा ना हो कि घर से बैंक तो पहुंच गए पर ताला देख माथा पकड़ना पड़े.

8 से 14 जून इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

राहत की बात ये है कि जून के दूसरे हफ्ते में कोई भी एक्सट्रा या फिर लोकल फेस्टिव की वजह से बैंक की छुट्टी नहीं है. 8 से 14 जून के बीच सिर्फ रूटीन वीकली ऑफ रहेगा. आने वाले 13 जून को महीने का दूसरा शनिवार है और 14 जून को रविवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे. 

जून महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

जून महीने की बात करें तो आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार कई रीजनल त्यौहारों की वजह से देश के अलग-अलग स्टेट में बैंक बंद रहेंगे. मसलन-

Advertisement
  • 15 जून को आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन दिवस के साथ भुवनेश्वर में राजा संक्रांति की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 25 जून को विजयवाड़ा में मुहर्रम की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर के साथ देश के ज्यादातर बड़े शहरों में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी.
  • 29 जून को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 30 जून को आइजोल में रीजनल पब्लिक हॉलिडे रेमना नी की वजह से बैंक की छुट्टी रहेगी.

जून में कब वीकली ऑफ है?

जून महीने में टोटल 4 संडे यानी 7,14,21 और 28 जून को हैं. वहीं दूसरा शनिवार 13 जून और चौथा शनिवार 27 जून को है. इन सभी दिन पूरे देश में बैंकों के गेट पर ताला लटका हुआ नजर आएगा.

यूपीआई, ऑनलाइन सर्विस का साथ हमेशा

बैंक तो बंद रहेंगे पर देश में डिजिटल सर्विस 24 घंटे चालू रहेंगी. इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप आराम से लेन-देन कर सकते हैं. पास के एटीएम हमेशा खुले रहेंगे. हालांकि जैसा हमने अपनी खबर की शुरुआत में बताया था कि चेक क्लियरिंग या बैंक मैनेजर से जुड़े जरूरी कामों के लिए आपके बैंक ही जाना होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच क्या है पेट्रोल-डीजल पर अपडेट, जानिए 7 जून को आपके शहर के रेट

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के 100 दिन: गैस-पेट्रोल की स्थिति सुधरी या बिगड़ी, जानें अभी कैसे हैं हालात

Featured Video Of The Day
Israel Attack on Lebanon | Hizbollah के खिलाफ IDF का Operation जारी ! | Breaking | War | Top News
Topics mentioned in this article