AI क्या अब CEO की कुर्सी पर भी बैठेगा? कोका-कोला और वॉलमार्ट के अधिकारियों ने इस्तीफे की जो कहानी बताई, हैरान कर देगी 

Will AI Replace Human: जनवरी में रिटायर हुए वॉलमार्ट के डग मैकमिलन ने बताया कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह खुद को AI क्रांति को पूरी तरह से लागू करते हुए नहीं देख पा रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Is AI Taking Down CEOs: कोकाकोला और वॉलमार्ट के टॉप अधिकारियों ने क्‍या बताया?

AI Impacts on To Level Jobs: पिछले कुछ वर्षों में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. अब तक यह माना जाता था कि AI के आने से केवल शुरुआती स्तर (Entry-level) के कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा है, लेकिन अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी इसकी जद से बाहर नहीं हैं. कोका-कोला (Coca-Cola) के CEO जेम्स क्विंसी और वॉलमार्ट (Walmart) के पूर्व CEO डग मैकमिलन ने एक चैनल के साथ बातचीत में स्वीकार किया है कि उनके पद छोड़ने का एक मुख्य कारण AI का तेजी से बदलता स्वरूप है. इन दिग्गजों का मानना है कि इस तकनीकी बदलाव के दौर को संभालने के लिए अब नए जमाने के नेतृत्व (Leadership) की जरूरत है.

जेम्स क्विंसी, जो 2017 से कोका-कोला की कमान संभाल रहे थे, इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगे. उनकी जगह वर्तमान COO हेनरिक ब्रौन लेंगे. क्विंसी ने कहा कि उनके नेतृत्व में कंपनी ने 'प्री-AI' दौर में काफी प्रगति की, लेकिन अब एक बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है जिसके लिए नई ऊर्जा और अलग दृष्टिकोण वाले नेतृत्व की आवश्यकता है.

क्‍यों AI की वजह से दे दिया इस्‍तीफा? 

इसी तरह, जनवरी में रिटायर हुए वॉलमार्ट के डग मैकमिलन ने बताया कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह खुद को AI क्रांति को पूरी तरह से लागू करते हुए नहीं देख पा रहे थे. उन्होंने कहा कि वह AI के साथ बदलावों की शुरुआत तो कर सकते थे, लेकिन उन्हें खत्म नहीं कर पाते. 'एजेंटिक कॉमर्स' और 'AI शॉपिंग' के भविष्य को देखते हुए उन्हें लगा कि पद छोड़ने का यह सही समय है.

CEO तक पर असर तो छोटे कर्मचारियों का क्‍या होगा?

जब एक ओर बड़े CEO भविष्य की तैयारी के लिए पद छोड़ रहे हैं, वही निचले स्तर के कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है. एंथ्रोपिक (Anthropic) के CEO डारियो अमोदेई ने चेतावनी दी है कि अगले पांच वर्षों में AI सफेदपोश (White-collar) नौकरियों के आधे शुरुआती पदों को खत्म कर सकता है. विशेष रूप से कानून फर्मों, परामर्श (Consulting) और वित्त जैसे क्षेत्रों में दोहराव वाले कार्यों को AI जल्द ही पूरी तरह संभाल लेगा.

Advertisement

'गॉडफादर ऑफ AI' कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने भी कहा है कि तकनीक के बढ़ने से कंपनियां पहले से कहीं अधिक मुनाफे में होंगी, लेकिन इसकी भारी कीमत कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोकर चुकानी पड़ सकती है. आने वाले समय में बेरोजगारी का स्तर काफी चिंताजनक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: फिर सस्‍ता हो गया सोना-चांदी! सिल्‍वर 2.27 लाख के नीचे आया, गोल्‍ड के दाम कितने गिरे? चेक करें अपने शहर के भाव

Featured Video Of The Day
Delhi Border से लश्कर का बड़ा आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार! बांग्लादेश से चलाता था मॉड्यूल