'इन नौकरियों को नुकसान नहीं', AI पर आई ये रिपोर्ट डराती नहीं, सावधान करती है

सैन फ्रांसिस्को बेस्‍ड AI स्टार्टअप की रिपोर्ट में श्रम बाजार के आंकड़ों के साथ वास्तविक दुनिया में AI के उपयोग का विश्लेषण किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AI और नौकरियों पर Anthropic की एक रिपोर्ट आई है

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से अभी तक नौकरियों का कोई उल्लेखनीय नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस प्रौद्योगिकी से प्रभावित व्यवसायों में युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होती दिख रही है. AI फर्म एंथ्रोपिक के एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई. इसके मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का वास्तविक प्रसार अभी उसकी क्षमता के मुकाबले काफी कम है. क्लाउड चैटबॉट के पीछे काम करने वाले और अब अमेरिकी प्रशासन की जांच के घेरे में आ चुके सैन फ्रांसिस्को बेस्‍ड AI स्टार्टअप की रिपोर्ट में श्रम बाजार के आंकड़ों के साथ वास्तविक दुनिया में AI के उपयोग का विश्लेषण किया गया है.

रिपेार्ट में क्‍या पाया गया? 

इस रिपोर्ट में पाया गया कि कार्यालय से जुड़े, ज्ञान-आधारित व्यवसाय AI से सबसे अधिक प्रभावित हैं. विशेष रूप से कोडिंग, सूचना प्रसंस्करण, विश्लेषण और नियमित डिजिटल कार्यों से जुड़ी भूमिकाएं.

वास्तव में कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer Programmer), ग्राहक सेवा प्रतिनिधि (Customer Service Representative), डेटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator), बाजार शोध विश्लेषक (Market Research Analyst), वित्तीय और निवेश विश्लेषक (Financial and Investment Analyst) जैसे पद सबसे अधिक प्रभावित व्यवसायों में शामिल हैं. इनके कई कार्यों को पहले ही लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) ने स्वचालित या तेज कर दिया है.

शारीरिक क्षमता वाली नौकरियों को खतरा नहीं!

इसके विपरीत मुख्य रूप से शारीरिक क्षमताओं की आवश्यकता वाली नौकरियों पर इसका सबसे कम प्रभाव पड़ता दिख रहा है, जिनमें रसोइया, मोटरसाइकिल मैकेनिक, लाइफगार्ड और बारटेंडर शामिल हैं. अध्ययन कहा गया, 'AI अपनी सैद्धांतिक क्षमता तक पहुंचने से बहुत दूर है. वास्तविक प्रसार व्यवहार्य क्षमता का एक छोटा सा हिस्सा है.' 

ये भी पढ़ें: 

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | Balen Shah | नेपाल में बालेन शाह की जीत का PM मोदी से क्या है कनेक्शन? | Kathmandu