कोलकाता में अदाणी आरोग्‍य मंदिर का शिलान्‍यास, गौतम अदाणी बोले- 2,000 में से 1,000 बेड कमजोर वर्ग के लिए होंगे

Adani Group Investments in West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्‍यू टाउन में अदाणी ग्रुप के प्रस्‍तावित अस्पताल को जानकार, हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश लाने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों के तौर पर देख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु सरकार और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने नए अस्‍पताल की आधारशिला रखी है.
(NDTV File Photo)

पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने गुरुवार को कोलकाता के न्यू टाउन में 2,000 बेड के अस्पताल 'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला रखी. ये अस्‍पताल 2,000 बेड वाला सुपर स्‍पेशियलिटी अस्‍पताल होगा और सैकड़ों लोगों के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर खोलेगा. गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्‍नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी (APSEZ के MD) भी भूमि पूजन और मंचीय कार्यक्रम में मौजूद रहे. 

नॉट फॉर प्रॉफिट अस्‍पताल, 1000 बेड कमजोर वर्ग के लिए 

गौतम अदाणी (Adani Group's Chairman) ने कहा, 'आज भारत एक बार फिर पूर्व की ओर देख रहा है. खासतौर से पश्चिम बंगाल की ओर, जहां विकास की खूब संभावनाएं हैं. अदाणी ग्रुप भी इसमें हाथ बंटाएगा.

उन्‍होंने कहा, '2,000 बेड वाले अदाणी आरोग्‍य मंदिर एक सुपरस्‍पेशियलिटी वर्ल्‍ड क्‍लास अस्‍पताल होगा और इसका 'दिल' होगा- मेडिकल कॉलेज, जहां हेल्‍थ रिसर्च को खूब बढ़ावा दिया जाएगा.' 

आगे उन्‍होंने कहा कि अदाणी आरोग्‍य मंदिर एक 'नॉट फॉर प्रॉफिट' मेडिकल इंस्‍टीट्यूट होगा. यानी लाभ कमाना इसका उद्देश्‍य नहीं होगा. उन्‍होंने ये भी बताया कि 2,000 बेड वाले इस अस्‍पताल में से 1,000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित होंगे. 

Advertisement

रोजगार के हजारों अवसर बनेंगे 

इस संस्थान के केंद्र में एक मेडिकल कॉलेज होगा, जिसे उन्नत अनुसंधान और देखभाल सुविधाओं का समर्थन मिलेगा. अस्पताल, कॉलेज और अनुसंधान सुविधाओं में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा. अनुमान है कि इससे राज्य के स्वास्थ्य सेवा सिस्‍टम में 10,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी.

सुवेंदु अधिकारी की तारीफ

गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कहा कि सुवेंदु अधिकारी जी एक सच्चे 'भूमिपुत्र' हैं, जिनसे राज्य की जनता नौकरियों, इंफ्रास्ट्रक्‍चर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को लेकर बड़ी उम्मीदें रखती है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बंगाल आने वाली संभावनाओं को नए सिरे से परिभाषित करेगा.

Advertisement

इससे पहले अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. कोलकाता के न्‍यू टाउन में अदाणी ग्रुप के अस्पताल को हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश लाने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है. जानकार इसे पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप की ओर से निवेश बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तौर पर भी देख रहे हैं.  

गौतम अदाणी ने कालीघाट में की पूजा

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार सुबह वह सबसे पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे. वहां उन्‍होंने दर्शन और पूजा के बाद शिलान्यास समारोह के लिए पहुंचे.

अदाणी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि आज सुबह उन्होंने कालीघाट में मां से प्रार्थना की, शक्ति की प्रार्थना इच्छा-शक्ति और क्रिया-शक्ति के लिए. उन्होंने कहा, 'मैं एक ही विचार लेकर लौटा कि संभावनाओं के महान क्षण महान जिम्मेदारी की मांग करते हैं. बंगाल ऐसे ही क्षण से गुजर रहा है.' 

Advertisement

अदाणी ने कहा कि बंगाल भारत के औद्योगिक हृदय क्षेत्र और पूर्वोत्तर को बंगाल की खाड़ी से जोड़ने वाला प्राकृतिक समुद्री और लॉजिस्टिक्स पुल है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैले समुद्री व्यापार मार्गों से जुड़ने के लिए आदर्श स्थिति में है.

उन्होंने कहा कि बंगाल के पास ऐसे संरचनात्मक लाभ हैं, जिनकी बराबरी करना कठिन है. यह न केवल एक प्रवेश द्वार, बल्कि एशिया के सबसे बेहतरीन एकीकृत औद्योगिक और आर्थिक मंचों में से एक बन सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी ने किया ऐलान


Topics mentioned in this article
Adani Group Investments
Adani Group Investment Plan
Gautam Adani Investment News
Adani Group Chairman Gautam Adani
Shubhendu Adhikari Bengal Cm