8th Pay Commission: 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर सबसे बड़ी कैलकुलेशन, लेवल 1 से 10 तक, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission salary Hike: 8वें वेतन आयोग के लिए कई सरकारी संगठनों ने कम से कम 2.86 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. इसी के आधार पर अलग-अलग पे लेवल पर सैलरी लिस्ट जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
8th Pay Commission Fitment Factor: 2.86 फिटमेंट फैक्टर्स से कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आ सकता है.
NDTV

8th Pay Commission Update: सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. जहां एक तरफ ToR यानी टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी हो चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ वेतन आयोग देशभर में अलग-अलग सेक्टर के कर्मचारी संगठनों के साथ मीटिंग कर रहा है. जाना जा रहा है कि इस 8वें वेतन आयोग से कर्मचारी क्या डिमांड कर रहे हैं. इसके बाद आयोग साल 2027 के पहले हाफ में जानकारी की पूरी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा. और फिर करोड़ों मौजूदा कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स का महीनों का इंतजार पूरा हो जाएगा.

फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या अपडेट?

अभी कितनी सैलरी बढ़ेगी, क्या फिटमेंट फैक्टर होगा. इसके बारे में सरकार ने कोई जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि कई संगठन 2.86 से 3.00 के बीच में फिटमेंट को लागू करने की मांग कर चुके हैं. मौजूदा फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसकी वजह से 7वें वेतन आयोग में 7 हजार की मिनिमम बेसिक सैलरी सीधे 18 हजार रुपये हो गई थी. 

लेवल 1 से लेकर 10 तक की सैलरी पर कैलकुलेशन

मालूम हो कि सरकारी कर्मचारी की सैलरी उनके ग्रेड या लेवल के हिसाब से तय होती है. अभी मिनिमम बेसिक सैलरी लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए 18 हजार रुपये और लेवल 10 के ऑफिसर्स के लिए मैक्सिमम बेसिक सैलरी 56,100 रुपये है. चलिए इस खबर में 2.86 के फिटमेंट फैक्टर्स से समझने की कोशिश करते हैं कि किस लेवल में कितना इजाफा देखने को मिल सकता है. यहां हमनें 2.86 का आंकड़ा इसलिए लिया है, क्योंकि लगभग सभी संगठनों ने इतने कम से कम फिटमेंट की मांग की है. यानी इससे नीचे उन्हें कतई मंजूर नहीं है.   

लेवल 1 (चपरासी, अटेंडेंट, सपोर्ट स्टाफ)

  • मौजूदा बेसिक पे: 18,000 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 51,480 रुपये
  • बढ़ोतरी: 33,480 रुपये

लेवल 2 (लोअर डिवीजन क्लर्क)

  • मौजूदा बेसिक पे: 19,900 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 56,914 रुपये
  • बढ़ोतरी: 37,014 रुपये

लेवल 3 (कांस्टेबल, पब्लिक सर्विस स्टाफ)

  • मौजूदा बेसिक पे: 21,700 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 62,062 रुपये
  • बढ़ोतरी: 40,362 रुपये

लेवल 4 (ग्रेड D स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क)

  • मौजूदा बेसिक पे: 25,500 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 72,930 रुपये
  • बढ़ोतरी: 47,430 रुपये

लेवल 5 (सीनियर क्लर्क, हाई लेवल तकनीकी स्टाफ)

  • मौजूदा बेसिक पे: 29,200 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 83,512 रुपये
  • बढ़ोतरी: 54,312 रुपये

लेवल 6 (इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर)

  • मौजूदा बेसिक पे: 35,400 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 1,01,244 रुपये
  • बढ़ोतरी: 65,844 रुपये

लेवल 7 (सुपरिटेंडेंट, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर)

  • मौजूदा बेसिक पे: 44,900 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 1,28,414 रुपये
  • बढ़ोतरी: 83,514 रुपये

लेवल 8 (सीनियर सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर)

  • मौजूदा बेसिक पे: 47,600 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 1,36,136 रुपये
  • बढ़ोतरी: 88,536 रुपये

लेवल 9 (पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट, अकाउंट्स ऑफिसर)

  • मौजूदा बेसिक पे: 53,100 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 1,51,866 रुपये
  • बढ़ोतरी: 98,766 रुपये

लेवल 10 (ग्रुप A ऑफिसर, एंट्री-लेवल सिविल सर्विस)

  • मौजूदा बेसिक पे: 56,100 रुपये
  • बदलाव के बाद बेसिक पे: 1,60,446 रुपये
  • बढ़ोतरी: 1,04,346 रुपये

क्या है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा नंबर है, जिससे किसी कर्मचारी की अभी की बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी बनाई जाती है. ये वो आंकड़ा है जो तय करता है कि आपकी सैलरी कितनी उछाल मारेगी. 7वें वेतन आयोग के समय सरकार ने फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया था. इस बार कर्मचारी यूनियन मांग कर रहे हैं कि इसे बढ़ाकर 2.86 से 3.68 किया जाए. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? फिटमेंट फैक्टर से अगली बैठकों तक, जानें 10 बड़े अपडेट

Featured Video Of The Day
'आज माफिया तख्ती लटकाकर....' CM योगी की अखिलेश यादव को खरी-खरी! UP News
Topics mentioned in this article
8th Pay Commission
8th Pay Commission 2026
8th Pay Commission Fitment Factor
8th Pay Commission Fitment Factor Calculator