विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2020

शख्स ने पटाखे फोड़ने का बताया ऐसा नायाब तरीका, जीशान अय्यूब ने ठहाके लगाते हुए शेयर किया Video

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने यह वायरल वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में शख्स पटाखे फोड़ने का नायाब तरीका बताता नजर आ रहा है.

शख्स ने पटाखे फोड़ने का बताया ऐसा नायाब तरीका, जीशान अय्यूब ने ठहाके लगाते हुए शेयर किया Video
जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने शेयर किया वायरल वीडियो
  • जीशान अय्यूब ने शेयर किया वायरल वीडियो
  • शख्स ने बताया पटाखे फोड़ने का नायाब तरीका
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्म 'छलांग (Chhalaang)' को लेकर काफी सुर्खियों हैं. जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub Twitter) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात जनता के सामने रखते नजर आ जाते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक शख्स ने पटाखे फोड़ने का बिल्कुल ही नायाब तरीका निकाला है. इस वीडियो में शख्स पटाखा रखकर मुंह से सीटी बजाता है और फिर हाथ बैरिकेट पर मारता है. 


शख्स के इस वीडियो को अमित गुप्ता ने शेयर किया है, इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस दीपावली पर प्रदूषण ना फैलाएं पटाखे इस तरीके से चलाएं." अमिता गुप्ता के इस वीडियो को मोहम्मद जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने रिट्वीट किया है. वीडियो को रिट्वीट करते हुए वह ठहाके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

जीशान अय्यूब द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, जीशान अय्यूब की अपकमिंग फिल्म 'छलांग' में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) मुख्य किरदार में नजर आएंगे.  फिल्म 'छलांग' (Chhalaang) को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 13 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeeshan Ayyub, Zeeshan Ayyub Shared Viral Video, Zeeshan Ayyub Twitter, Zeeshan Ayyub Tweet Viral, Zeeshan Ayyub On Bursting Crackers On Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height