विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2020

जरीन खान सेंटा क्लॉज बन मुंबई की सड़कों पर घूमती आईं नजर, कैमरामैन को देख उतारा मास्क- देखें Video

एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) सेंटा क्लॉस बनकर बांद्रा की सड़कों पर घूमती हुईं आईं नजर, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो.

जरीन खान सेंटा क्लॉज बन मुंबई की सड़कों पर घूमती आईं नजर, कैमरामैन को देख उतारा मास्क- देखें Video
जरीन खान (Zareen Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • जरीन खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस बांद्रा की सड़कों पर घूमती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. जहां एक तरफ क्रिसमस को लेकर लोग तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं, दूसरी ओर जरीन खान सेंटा क्लॉज बनकर मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं. जरीन खान के इस वीडियो को वूम्प्ला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में जरीन खान बांद्रा की सड़कों पर सेंटा बनकर घूम रही हैं, हालांकि, जब उन्हें कैमरामैन देखते हैं, तो वह अपने मास्क उतारकर पोज देने लगती हैं. 


जरीन खान (Zareen Khan Video) इस वीडियो में काफी क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, जरीन खान के हर वीडियो की तरह यह भी सुर्खियों में बना हुआ है. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) 'वीर (2010)' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू की थीं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बॉलीवुड के साथ-साथ जरीन खान ने तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है. आखिरी बार एक्ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म 'डाका' में नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zareen Khan, Zareen Khan Video, Zareen Khan Video Viral, Zareen Khan Instagram, Zareen Khan Viral Video, Zareen Khan In Santa Claus Getup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com