जरीन खान (Zareen Khan) का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जरीन खान इस वीडियो में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के सुपरहीट सॉन्ग 'लगदी लाहौर दी आ' (Lagdi Lahore Di Aa) पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. जरीन खान (Zareen Khan) इस वीडियो में अपने कोरियोग्राफर के साथ डांस कर रही हैं. उनके इस डांस को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. सलमान खान के अपोजिट बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन खान (Zareen Khan Video) के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
सपना चौधरी का 'चटक-मटक' सॉन्ग पर जोरदार डांस, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
जरीन खान (Zareen Khan) का यह वीडियो को इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब पर भी पोस्ट किया गया है. लोग उनके वीडियो को देखने के बाद उनके डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं. सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान ने इस वीडियो में पंजाबी लुक को अपनाया है. जरीन खान ने इस दौरान हरे और क्रीम कलर का सलवार शूट कैरी किया हुआ था. जरीन इस वीडियो में काफी सुंदर दिख रही हैं. जरीन खान के इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला के गाने की यूट्यूब पर धूम, नेहा कक्कड़ बोलीं- इतना ब्यूटीफुल सॉन्ग, OMG
बता दें कि जरीन खान (zareen Khan) 'वीर (2010)' के अलावा 'रेडी', 'हाउसफुल 2' और 'हेट स्टोरी 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जरीन खान (zareen Khan) तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं