'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखेंगे सलमान खान, धर्मेंद्र, सनी और बॉबी
- 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की तीसरी फिल्म
- सलमान खान भी आएंगे नजर
- सनी देओल भी हैं फिल्म में
नई दिल्ली:
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की हिट सीरीज 'यमला पगला दीवाना' की तीसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इस बार यमला, पगला और दीवाना की तिकड़ी के साथ मस्ताना का चौका भी नजर आएगा. जी हां, यमला धर्मेंद्र, पगला सनी और दीवाना बॉबी के साथ मस्ताना सलमान खान की एंट्री भी हो गई है. 'यमला पगला दीवाना फिर से' के इस हंगामाखेज टीजर में सलमान खान की आवाज सूत्रधार के तौर पर सुनाई देती है, लेकिन फिर टीजर खत्म होने से पहले वे मस्ताना बनकर अपना खास अंदाज दिखा जाते हैं.
Dharmendra: ग्लैमर की जिंदगी छोड़ खेतों में पसीना बहा रहे धर्मेंद्र, कभी गाय को खिलाया चारा तो कभी की खेती
'यमला पगला दीवाना फिर से' के इस टीजर में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन नजर आ रहा है. सनी दो-दो ट्रैक्टर को खींचते नजर आ रहे हैं तो उनके ढाई किलो के हाथ से इतना जोरदार मुक्का पड़ता है कि सबकुछ हिल जाता है. यही नहीं, फिल्म के डायलॉग भी काफी मजेदार हैं. बॉबी देओल ने पापा धर्मेंद्र का 'शोले' के सीन को फिर से परदे पर जिंदा करने की कोशिश की है. उनका दीवाना अंदाज भी बढ़िया है.
FIFA World Cup 2018: फुटबॉल विश्व कप आज से रूस में होगा शुरू, रोनाल्डो से लेकर पेले तक ने यूं किया था संघर्ष
'यमला पगला दीवाना फिर से' में मस्ताना की एंट्री जरूर ही इस फ्रेंचाइजी को फायदा पहुंचाएगी क्योंकि देओल फैमिली की फैन फॉलोइंग के साथ भाईजान के फैन भी इस सीरीज से जुड़ जाएंगे तो सोने पर सुहागा होना तय है. 'यमला पगला दीवाना फिर से' को नवनियत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी, वाकई देशभक्ति के इस मौके पर कॉमेडी का धमाल देखना वाकई कुछ हटकर होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yamla Pagla Deewana Phir Se Teaser, Salman Khan, Dharmendra Sunny Deol Bobby Deol