बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वालीं दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में भी काफी फैंस हैं. उन्हें पसंद करने वाले लोग दुनियाभर में हैं. मशहूर हॉलीवुड एक्टर विन डीजल का नाम भी उन्हीं लोगों में शामिल है. रॉक के नाम से मशहूर विन डीजल दीपिका को काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनका जिक्र करते हैं. अब विन डीजल ने दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो दीपिका को उनका ब्लेजर पहनाते दिख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ विन ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें एक हिंट छिपा हुआ है.
दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बड़ी खबर
दीपिका के साथ फोटो शेयर करते हुए विन डीजल ने एक नई फिल्म का जिक्र किया है, इससे कयास लगाए जा सकते हैं कि दीपिका एक बार फिर उनके साथ दिख सकती हैं. इस बार दीपिका को विन डीजल की बहन के रोल में देखा जा सकता है. अब आपको विन डीजल का पोस्ट बताते हैं, जिसमें इसी बात का हिंट दिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रॉक ने दिया बड़ा हिंट
विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं जो एक से ज्यादा बार मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मैं हमेशा विनम्र हो जाता हूं. ये तब की तस्वीर है जब मैं भारत गया था, जैसा कि मैंने दीपिका से वादा किया था कि मैं उस वक्त के डायरेक्टर डीजे कारुसो के साथ भारत जाऊंगा. मेरी सबसे बड़ी बेटी ने वो स्क्रिप्ट पढ़ी जो डीजे ने मुझे भेजी थी, वह इसे पढ़कर रोई... मैंने उससे पूछा कि वह क्यों रोई तो उसने कहा क्योंकि एक भाई और बहन की ये कहानी उसके लिए सच थी और ये काफी इमोशनल थी."
इसके बाद विन डीजल ने अपनी पोस्ट में लोगों से पूछा कि इस फिल्म में उनकी बहन के रोल में वो किसे देखना चाहते हैं. उन्होंने आगे लिखा, अगर मैं वो फिल्म बना सका जिसे पढ़कर मेरी बेटी रो पड़ी, तो आपसे मेरा सवाल होगा कि मेरी बहन की भूमिका कौन निभाएगा... उन्होंने जेनिफर लॉरेंस को सुझाव दिया, आप क्या सोचते हैं?
अब विन डीजल की इस पोस्ट के बाद दीपिका के फैंस भी काफी खुश हैं, सभी को दीपिका और विन को दोबारा स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा. क्योंकि विन डीजल ने दीपिका की तस्वीर शेयर करते हुए ये बात लिखी है, ऐसे में माना जा रहा है कि दीपिका को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं