विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2022

सुष्मिता सेन के हिट नंबर 'दिलबर-दिलबर' पर खूबसूरत सी लड़की कर रही थी डांस, तभी भीड़ से निकल एक आदमी लड़की को  देने लगा तगड़ा कॉम्पिटिशन...VIDEO

एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की  सुष्मिता सेन के हिट नंबर दिलबर-दिलबर गाने पर डांस करती दिख रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह जींस टॉप पहने लड़की मस्ती में डांस कर रही है. उसके पीछे एक व्यक्ति उसके साथ कदम से कदम मिला रहा है. 

सुष्मिता सेन के हिट नंबर 'दिलबर-दिलबर' पर खूबसूरत सी लड़की कर रही थी डांस, तभी भीड़ से निकल एक आदमी लड़की को  देने लगा तगड़ा कॉम्पिटिशन...VIDEO
सुष्मिता सेन के हिट नंबर दिलबर-दिलबर पर खूबसूरत सी लड़की ने किया डांस
नई दिल्ली:

आजकल लोगों में इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर डांस करना काफी आम बात है. आलम यह है कि लोग सड़क पर, गलियों में, भीड़ में कहीं भी डांस करने लगते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की  सुष्मिता सेन के हिट नंबर दिलबर-दिलबर गाने पर डांस करती दिख रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह जींस टॉप पहने लड़की मस्ती में डांस कर रही है. उसके पीछे एक व्यक्ति उसके साथ कदम से कदम मिला रहा है. 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की के पीछे एक और आदमी डांस कर रहा है. शायद रोड पर उसे डांस करता देख कर भीड़ से यह व्यक्ति निकल कर उसके साथ डांस करने लगा है. खास बात यह है कि यह व्यक्ति पूरी मस्ती में डांस कर रहा है और इसके स्टेप्स जबरदस्त हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसके वायरल होने के पीछे इस लड़की का डांस नहीं, बल्कि पीछे डांस करता यह आदमी है. 

जो भी इस वीडियो को देख रहा है, यह आदमी अपनी तरफ उसका ध्यान खिंच लेता है. यह डांस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था और यह आदमी लड़कियों के डांस को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देख कर लोगों को हंसी आ रही है. 

इस वीडियो को अब तक 250k से अधिक बार देखा गया है और काफी सारे कमेंट्स आए हैं. काफी लोगों ने इस पर लाफिंग इमोजीज शेयर किए हैं तो वहीं कई लोगों ने लड़की से बेहतर इस आदमी के डांस को बताया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Video, Dance Video Goes Viral, Dilbar Dilbar Song Video, Dance Video Viral, Viral Video, Bollywood News Gossips, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Latest, Google Samachar In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com