बिग बॉस फेम ताजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक जल्द ही फैमिली मैन बनने वाले हैं, जिनकी हाल ही में सगाई काफी चर्चा में रही. उन्हें सेलेब्स और फैंस ने बधाई दी, जिनमें सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल है. लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, जिसका जिक्र उन्होंने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में दिया था. इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अब्दू रोजिक ने अपनी मंगेतर के बारे में बात की है और बताया कि वह क्या करती हैं.
अब्दू ने बताया कि 19 साल की अमीरा यूएई के अमीराती की रहने वाली हैं. सिंगर ने कहा, “वह शारजाह में अपने परिवार के साथ रहती है, अच्छे से बातचीत करने वाली हैं और बहुत अच्छी इंसान है. अमीरा बहुत दयालु, समझदार और रिस्पेक्टफुल है. हम दुबई में एक इटालियन रेस्तरां में मिले थे. जब हमने एक-दूसरे से बात की, तो मुझे लगा कि उसमें वे सभी गुण हैं जो मैं एक पत्नी में चाहता था. कुछ महीनों के बाद, मैंने अपनी भावनाएं बताईं और उससे कहा कि मैं उससे शादी करना चाहता हूं और वह मान गयी!”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे उन्होंने बताया कि अमीरा को पसंद है, जिस तरह वह उन्हें समझते हैं. अब्दू ने कहा, "मुझे हर समय उसकी तारीफ करना अच्छा लगता है और वह कहती है, जब मैं उसे हंसाता हूं तो उसे अच्छा लगता है... मैं सिर्फ सबसे अच्छा पति बनना चाहता हूं." गौरतलब है कि अब्दु 7 जुलाई को शारजाह में शादी करने वाली हैं, जिस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम अपने प्रियजनों के साथ शादी का जश्न मनाना चाहते हैं, इसलिए मैं भारत से अपने सभी दोस्तों को इनवाइट करूंगा."
शादी की मेहमानों की लिस्ट में उन्होंने बिग बॉस होस्ट सलमान खान का नाम भी शामिल हैं. इस पर अब्दू ने कहा, मेरी सगाई सभी के लिए सरप्राइज थी, जिसे मेरे बारे में मैने किसी को नहीं बताया. ऐसा करने में मेरी फैमिली और टीम ने मदद की. लेकिन जब खबरें आईं तो सलमान भाई ने मुझे फोन किया और अपना आशीर्वाद दिया, जो कि मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं बड़े भाईजान का शादी में इंतजार करुंगा. मेरे बिग बॉस के दोस्त शिव ठाकरे और अन्य इस खबर से हैरान थे. लेकिन खुश थे.
बता दें, इससे पहले इंटरव्यू में अब्दू ने बताया था कि उनकी मंगेतर 155 सेंटीमीटर लंबी हैं और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की स्टूडेंट हैं.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं