विज्ञापन

अमिताभ, शशि, ऋषि के साथ जमी जोड़ी, लेकिन मौसमी चटर्जी ने इस एक्टर को बताया फेवरेट, कभी बना पिता कभी देवर तो कभी लवर

Moushumi Chatterjee Birthday: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपनी सादगी और दमदार अभिनय से 70-80 के दशक में खास पहचान बनाई.

अमिताभ, शशि, ऋषि के साथ जमी जोड़ी, लेकिन मौसमी चटर्जी ने इस एक्टर को बताया फेवरेट, कभी बना पिता कभी देवर तो कभी लवर
मौसमी चटर्जी बॉलीवुड की जानी-मानीं एक्ट्रेस

Moushumi Chatterjee Birthday: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपनी सादगी और दमदार अभिनय से 70-80 के दशक में खास पहचान बनाई. अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शशि कपूर और ऋषि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के बावजूद मौसमी का दिल जिस एक्टर की एक्टिंग पर सबसे ज्यादा आया, वह थे संजीव कुमार. एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी ने खुद इस बात का खुलासा किया था. क्या कहा था एक्ट्रेस ने चलिए आपको बताते हैं. 

संजीव कुमार-मौसमी चटर्जी की केमिस्ट्री 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, मौसमी चटर्जी और संजीव कुमार की जोड़ी खास मानी जाती थी, क्योंकि दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और हर बार अलग-अलग रिश्तों में नजर आए. न्गूर में दोनों देवर-भाभी और जीजा-साली के भ्रमित रिश्ते में दिखे, वहीं जिंदगी में पिता-बेटी का इमोशनल रिश्ता निभाया. इसके अलावा इतनी सी बात और स्वयंवर जैसी फिल्मों में दोनों लीड जोड़ी के रूप में नजर आए. हर फिल्म में उनकी केमिस्ट्री इतनी नैचुरल लगी कि दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया. यही वजह रही कि मौसमी ने कई इंटरव्यू में संजीव कुमार को अपना फेवरेट को-स्टार बताया.

बंगाली सिनेमा से शुरुआत 

मौसमी चटर्जी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में एंट्री ली और जल्दी ही अपनी अलग पहचान बना ली. उनकी प्रमुख फिल्मों में रोटी कपड़ा और मकान, प्यासा सावन और मंजिल शामिल हैं. उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए- चाहे वह सीधी-सादी लड़की का रोल हो या इमोशनल और मजबूत महिला का.

Latest and Breaking News on NDTV

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मौसमी ने कम उम्र में ही शादी कर ली थी. उनके पति जयंत मुखर्जी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवार से थे. शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद मौसमी ने अपने करियर को बैलेंस किया. उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना मजबूती से किया. आज भी मौसमी चटर्जी का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है जिन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार को यादगार बना दिया. खासकर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी आज भी क्लासिक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: वो फेमस संगीतकार, जिसे राज कपूर ने दिया धोखा, एक बयान से टूटी 22 साल की दोस्ती, कॉफी पिलाने वाले के लिए बनाई 1 रुपए में धुन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com