विज्ञापन

कपिल शर्मा ही नहीं उनकी मम्मी भी हैं कमाल की सिंगर, 74 की उम्र में गाया भजन तो फैंस बोले- बेटे से ज्यादा मां में हुनर

कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा अक्सर अपनी हंसी और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां भजन गाती नजर आ रही हैं.

कपिल शर्मा ही नहीं उनकी मम्मी भी हैं कमाल की सिंगर, 74 की उम्र में गाया भजन तो फैंस बोले- बेटे से ज्यादा मां में हुनर
कपिल शर्मा की मां का भक्ति में डूबा वीडियो वायरल

कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा अक्सर अपनी हंसी और अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मां भजन गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें एकदम घरेलू माहौल दिखता है, जहां बिना किसी दिखावे के भक्ति और संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. कपिल खुद भी अच्छा गाते हैं और इस वीडियो में साफ महसूस होता है कि उनकी मां की आवाज भी उतनी ही मधुर और दिल को सुकून देने वाली है.

भक्ति में डूबी नजर आईं कपिल की मां

वीडियो में कपिल शर्मा की मां पूरे भक्तिभाव के साथ ‘ॐ नम शिवाय' और गुरुजी से जुड़े भजन गाती दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे पर एक अलग ही शांति और सादगी नजर आती है, जो इस पल को बेहद खास बना देती है. ये कोई प्रोफेशनल परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि घर का एक सच्चा और भावुक माहौल है, जिससे लोग खुद को आसानी से जोड़ पा रहे हैं.

A post shared by ????️ Ganesh Kapoor ????️ (@ganesh2455)

फैंस बोले- यही असली सादगी है

बैसाखी के मौके पर सामने आए इस वीडियो में ‘जय गुरु जी सत्संग' जैसे भाव भी सुनाई देते हैं. त्योहार के माहौल में भक्ति और संगीत का ये संगम लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे 'दिल छू लेने वाला' और 'सुकून देने वाला' बता रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि स्टारडम के बीच ऐसी सादगी बहुत कम देखने को मिलती है, जबकि कुछ ने इसे 'रियल इंडिया' की झलक बताया है.

क्या करती हैं कपिल की मां

कपिल शर्मा की मां जनक रानी एक गृहिणी हैं और उनकी जिंदगी में उनका बहुत अहम रोल रहा है. कपिल कई बार इंटरव्यू और अपने शो में बता चुके हैं कि उनकी मां का सपोर्ट उनके करियर की सबसे बड़ी ताकत रहा है. यही वजह है कि वो अक्सर उनके शो में भी नजर आती हैं और दर्शकों के बीच बैठकर बेटे को चीयर करती दिखाई देती हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की कंपटीशन थीं पूजा बत्रा, विरासत में बनी शहरी मेम, 29 साल बाद देख फैंस बोले- क्या से क्या हो गई
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Janak Rani, Kapil Sharma Mother, Kapil Sharma Mother Video, Janak Rani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com