विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

VIDEO: आ गया 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का पहला गाना, 'पैंट में गन' सुनकर झूम उठेंगे आप

अगले महीने आने वाली सोनाक्षी सिन्हा और करण जौहर की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का नया गाना आया है.

VIDEO: आ गया 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का पहला गाना, 'पैंट में गन' सुनकर झूम उठेंगे आप
  • वेलकम टू न्यूयॉर्क का गाना रिलीज
  • गाने का नाम है 'पैंट में गन'
  • अमिताभ बच्चन ने किया रिलीज
नई दिल्ली: अगले महीने आने वाली सोनाक्षी सिन्हा और करण जौहर की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का नया गाना आया है. इस गाने के लिरिक्स सुनकर आप भी थोड़े शॉक हो जाएंगे. सॉन्ग की शुरुआत 'पैंट में गन' से है, जोकि सुनने में भी काफी इंटरेस्टिंग दिखाई दे रहा है. इस गाने को अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के गाने को अब रिलीज का समय आ गया है. फिल्म का पहला गाना 'पैंट में गन' आ चुका है. दिलजीत इस गीत के वीडियो में रॉक स्टार मोड में दिखेंगे, जो 'वेलकम टू न्यू यॉर्क' के निर्माता द्वारा जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. 

केसरी में अक्षय की हीरोइन बताकर फंसे करण जौहर, ट्विटर पर लोग बोले- 'दाढ़ी में जम रही हैं परिणीति'

गाना यहां देखें: 


यह गाना पूजा म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है, लोकप्रिय अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ, जो अपने गायन और अभिनय के कौशल के लिए जाने जाते हैं, उस गीत में दिखेंगे, जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा है. फिल्म का ट्रेलर पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, बोमन ईरानी और लारा दत्ता जैसे प्रभावशाली कलाकार शामिल है.

Viral Video: 'शरारा शरारा...' पर यूं झूमकर नाचीं परिणीति चोपड़ा, डांस मूव्ज देखकर कह बैठेंगे Wow!

इसके अलावा ट्रेलर में रितेश देशमुख, राणा दग्गुबती और सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल हैं. निर्माताओं ने वादा किया है कि रिलीज से पहले ट्रेलर में और भी ए-लिस्टर्स कलाकारों को दिखाया जाएगा. 

'वेलकम टू न्यूयॉर्क' एक दिल को छू ले ने वाली, गुदगुदाने वाली कॉमेडी है. ये फिल्म खुद के लिए एक बेहतर जीवन की तलाश में भारत में रहने वाले दो युवाओं की कहानी कहती है. न्यूयॉर्क शहर की एक अप्रत्याशित यात्रा उन्हें एक ऐसी कॉमिक सिचुएशन में ला देती है, जिससे हमेशा के लिए उनके जीवन में बदलाव आ जाता है.

ये लो! अब अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस बनकर लेंगे सबकी खबर, कुछ ऐसा होगा Look

पूजा फिल्म्स और विज फिल्म्स द्वारा निर्मित और चाकरी टोलेटी द्वारा निर्देशित, "वेलकम टू न्यूयॉर्क" दुनिया भर में 23 फरवरी, 2018 को रिलीज होने जा रही है.

VIDEO: लॉजिक नहीं हंसी का मैजिक है 'गोलमाल अगेन'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome To New York, Pant Mein Gun, Amitabh Bachchan, Sonakshi Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com