विज्ञापन

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को प्रियदर्शन का जवाब, बताया आदित्य धर की बिना क्रेडिट इस्तेमाल की स्क्रिप्ट, बोलीं- वो बेवकूफ हैं, जिन्होंने फिल्म...

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को प्रियदर्शन का जवाब दिया है और बताया कि आदित्य धर की स्क्रिप्ट का इस्तेमाल बिना क्रेडिट दिए किया है. 

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को प्रियदर्शन का जवाब, बताया आदित्य धर की बिना क्रेडिट इस्तेमाल की स्क्रिप्ट, बोलीं- वो बेवकूफ हैं, जिन्होंने फिल्म...
प्रियदर्शन ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को जवाब दिया है
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 को लेकर माहौल ऐसा है कि किसी ने फिल्म देखी हो या नहीं देखी हो लेकिन उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ने से कदम पीछे नहीं हटा रहा है. राम गोपाल वर्मा का हाल तो जगजाहिर है ही, अब साउथ और हिंदी के फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन भी फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे. दिलचस्प यह है कि उन्हें खुद यह समझ नहीं आ रहा कि अपनी फिल्म भूत बंगला कब रिलीज करें क्योकि धुरंधर 2 के डर के मारे स्क्रीन और ऑडियंस दोनों की कमी का सामना करने का डर उन्हें सता रहा है. लेकिन वह धुरंधर 2 की वकालत करने में कतई कोताही नहीं बरत रहे. हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर प्रियदर्शन, जिनके साथ आदित्य धर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी.  उन्होंने फिल्म को मिल रही आलोचना पर रिएक्शन दिया. वहीं उस वक्त को याद किया जब आदित्य धर की कुछ स्क्रिप्ट को बिना क्रेडिट दिए ले लिया गया था. 

आदित्य धर के साथ काम कर चुके हैं प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने कहा, वह बहुत निराश हो गए थे. लेकिन उन्होंने मुझसे तब तक कुछ नहीं कहा जब तक वह मेरे साथ काम नहीं करने लगे. जब हम साथ में शाम को बैठे तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मुझे बताया कि वे कितने निराश हो गए थे और कैसे उन्होंने फिल्ममेकिंग में आने का फैसला किया. जब आपके बच्चे और शिष्य लाइफ में आगे बढ़ते हैं तो वह सबसे बड़ी खुशी होती है, जो आपको मिल सकती है. इसलिए, आदित्य ने जो कुछ भी हासिल किया है उसके बारे में सुनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. 

ये भी पढ़ें- 1600 करोड़ बजट और 2100 करोड़ का कलेक्शन, धुरंधर 2 के तूफान में भी सुबह 3 और 6 बजे के शो चल रहे हाउसफुल

धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों को प्रियदर्शन ने दिया जवाब

आगे प्रियदर्शन ने कहा, इसमें प्रोपेगेंडा जैसा कुछ नहीं है. आप सिर्फ सच लोगों के सामने ला रहे हो. जब पूरे भारत ने इसे मान लिया है तो क्यों कुछ लोगों की सोच मायने रखती है? भारत ने फिल्म देखी और उसे कुबूल किया. इससे बड़ी कोई हिट नहीं है. आपको क्या लगता है कि जिन लोगों ने फिल्म देखी वो बेवकूफ हैं. यह लोगों की सोच है. उन्हें उनके पास छोड़ दो. इसका सामना मत करो. इसे भूल जाओ. उसने सफलता हासिल कर ली है. इस फिल्म को भारत के ज्यादातर लोगों ने स्वीकार कर लिया है और इसका मतलब है कि यह एक अच्छी फिल्म है.

प्रियदर्शन के बारे में 

अक्षय कुमार की भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. जबकि परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की डेब्यू फिल्म बनीं इस एक्ट्रेस की आखिरी मूवी, 'अछूत कन्या' बन कहलाईं इंडियन सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Bhooth Bangla, Priyadarshan, Aditya Dhar, Dhurandhar The Revenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com