- बिग बॉस 13 से बाहर हुईं कोएना मित्रा
- एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान पर पक्षपात करने का लगाया आरोप
- वीडियो शेयर कर कह दी ये बात
बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. चाहे, बैड शेयरिंग हो या इस हफ्ते हुए 'डबल इविक्शन.' इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आए. दरअसल, चार नॉमिनेट हुए घरवालों में से दो घरवालों कोएना मित्रा (Koena Mitra) और दलजीत कौर (Daljiet Kaur)) को घर से
बेघर होना पड़ा. बिग बॉस के इस फैसले पर सभी घरवाले और साथ ही दर्शक भी हैरान रह गए. लेकिन हाल ही में, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने कोएना मित्रा के बिग बॉस के निकाले जाने पर अपना जोरदार रिएक्शन दिया है.
Viral Video: शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने लड़की बन किया पोल डांस, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा बुरा हाल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने कोएना मित्रा को लेकर सलमान खान पर ही आरोप लगा दिया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में सोफिया हयात ने सलमान खान पर कोएना मित्रा (Koena Mitra) के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'सलमान खान (Salman Khan) मैं आपसे नाराज हूं क्योंकि आपने एक अच्छी कंटेस्टेंट कोएना मित्रा के साथ पक्षपात किया. मुझे पता है कि जनता ने कोएना मित्रा को घर से बेघर नहीं किया बल्कि आपने किया है.'
गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा के Baby Shower की फोटो हुई वायरल, इस अंदाज में दिखा कपल
सोफिया हयात ने आगे कहा, 'बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कब उन लोगों को इज्जत देना शुरू करेंगे, जिनको इज्जत मिलनी चाहिए. सलमान खान आपके इस कदम से लोगों को लगेगा कि आप हिंसात्मक व्यवहार को सपोर्ट करते हैं, लोग यह नहीं देखना चाहते, दर्शक अच्छे लोगों को देखना चाहते हैं.'
आइसक्रीम खाते हुए पकड़ीं गईं शिल्पा शेट्टी तो Video शेयर कर कहा- मैं भी इंसान हूं
सोफिया हयात ने बिग बॉस (Bigg Boss) को बंद करने की मांग करते हुए कहा, 'सलमान खान (Salman Khan) को ये शो बंद कर देना चाहिए और बिग बॉस शो टेलिकास्ट नहीं होना चाहिए. लोगों को यह शो देखना बंद करना कर चाहिए क्योंकि यहां सच्चाई नहीं दिखाई जाती, केवल हिंसा दिखाई जाती है और लोगों को बुली किया जाता है.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं