हाल ही में खबरें उड़ रही थीं कि अभिनेत्री विद्या बालन पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो पर बनने वाली बायोपिक में बेनज़ीर का किरदार निभाएंगी।
लेकिन अफसोस ऐसा मुमकिन नहीं हो पाएगा, क्योंकि बेनज़ीर भुट्टो की ज़िंदगी पर बनने वाली किसी भी फिल्म के अधिकार उनके पति और उनके परिवार के पास हैं। नतीजन कोई भी फिल्मकार भुट्टो के पति आसिफ अली ज़रदारी और उनके परिवार की पैनी निगरानी के तले ही यह फिल्म बनाने का सोच सकता है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि बेनज़ीर की हत्या के बाद दिसंबर, 2007 में शबाना आज़मी बेनज़ीर की बायोपिक का हिस्सा बनने वाली थीं। इस इंडो-पाक प्रोडक्शन का निर्देशन महेश भटट् करने वाले थे। यह फिल्म भी उनके पति ज़रदारी की दखलअंदाज़ी की वजह से बन नहीं पाई थी।
इसके अलावा सुष्मिता सेन भी बड़े पर्दे पर बेनज़ीर भुट्टो का किरदार निभाने वाली थीं। लेकिन इस फिल्म के निर्माण को भी रोकना पड़ा था। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि विद्या भी शायद अब भुट्टो के किरदार में दिख नहीं पाएंगी।
सिर्फ बेनज़ीर ही क्यों हाल ही में विद्या ने गायिका एमएस सुब्बालक्ष्मी पर बनने वाली बायोपिक का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया था। इन दिनों विद्या अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' की शूटिंग खत्म करके विदेश में अकेले छुट्टी मनाने के मूड में हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं