विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2017

शाहरुख खान ने ढूंढ़ी सेजल, अब 'जुड़वां' की तलाश में निकले वरुण धवन

'जुड़वां 2' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अभिनेता वरुण धवन देशभर के जुड़वां से अनोखी अपील कर रहे हैं.

शाहरुख खान ने ढूंढ़ी सेजल, अब 'जुड़वां' की तलाश में निकले वरुण धवन
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुड़वां 2' 29 सितंबर को रिलीज होगी.
  • देशभर के जुड़वां से वरुण, जैकलीन और तापसी की खास अपील
  • जुड़वां लोगों के साथ 'जुड़वां 2' की टीम लॉन्च करेगी ट्रेलर
  • 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' का रीमेक है 'जुड़वां 2'
नई दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'जुड़वां 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में डबल रोल निभाने वाले वरुण एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. गुरुवार को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वें दोनों एक्ट्रेसेस के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तीनों स्टार्स फैन्स से अपील कर रहे हैं कि वे असल जिंदगी के जुड़वां लोगों की तलाश में हैं, जिन्हें 'जुड़वां 2' के ट्रेलर लॉन्ग में आने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए दर्शकों को अपने जुड़वां के साथ वीडियो और तस्वीरें #HuntForJudwaa हैशटैग लगाकर सोशल मीडिया पर साझा करना है.
 

कुछ दिनों पहले शाहरुख खान ने भी इस तरह अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट किया था. शाहरुख ने दर्शकों से अपील की थी कि जिस शहर में सबसे ज्यादा सेजल होंगी, वह उनसे मिलने उस शहर जाएंगे. इसके बाद अहमादाबाद में 7000 सेजल नाम की लड़कियों के साथ शाहरुख ने फिल्म का पहला गाना 'राधा' रिलीज किया था. शाहरुख की राह पर चलते हुए वरुण धवन भी अपनी इस नई फिल्म को अनोखे तरीके से जुड़वां लोगों के साथ प्रमोट करने को तैयार हैं.
 
 

training #judwaa2

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

Stretch before you dance @jacquelinef143 #judwaa2

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on


गौरतलब है कि, फिल्म 'जुड़वां 2' 1997 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' का रीमेक है. फिल्म में सलमान भी कैमियो अपीयरेंस देने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वह फिल्म के 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' गानों में नजर आएंगे. डेविड धवन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Judwaa 2, Hunt For Judwaa, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez, Taapsee Pannu, David Dhawan, Shah Rukh Khan, Jab Harry Met Sejal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com