विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को रोता हुआ देख बोल पड़े धवन, 'माफी मांगते हुए...'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बॉल टैम्परिंग मामले में प्रतिबंध का सामना कर रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के प्रति सहानुभूति जताई है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को रोता हुआ देख बोल पड़े धवन, 'माफी मांगते हुए...'
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ
  • वरुण धवन ने स्मिथ को लेकर किया ट्वीट
  • स्टीव स्मिथ के लिए जताई सहानुभूति
  • कहा, 'प्रशंसक उन्हें माफ कर देंगे'
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बॉल टैम्परिंग मामले में प्रतिबंध का सामना कर रहे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के प्रति सहानुभूति जताई है. स्मिथ गुरुवार को सिडनी में हुए संवाददाता सम्मेलन में इस मामले की पूरी जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए रो पड़े थे. वरुण ने गुरुवार रात को एक ट्वीट में स्मिथ की फोटो के साथ साझा संदेश में लिखा, "स्मिथ को माफी मांगते हुए और रोते हुए देख काफी दुख हुआ. मुझे विश्वास है कि प्रशंसक उन्हें माफ कर देंगे. मैं प्रार्थना करूंगा कि वह इस दुख से बाहर आकर एक बेहतर खिलाड़ी बनें. वह जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, मैं कह सकता हूं कि वह किसी प्रतिबंध से बड़ी है."

वरुण धवन के लिए सलमान खान आखिर क्यों हैं सबसे बेस्ट, कहा कुछ ऐसा
स्मिथ ने बॉल टैम्परिंग मामले में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया. इस मामले में स्मिथ के साथ-साथ टीम के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी 12 माह का प्रतिबंध लगा है और उन्होंने भी उप-कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में जोहानसबर्ग में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए टिम पेने को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

VIDEO: जुड़वा 2 के कलाकारों से ख़ास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Smith Ball Tampering Scandal, Ball Tampering
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com